{"_id":"5a3b27724f1c1bcd6d8b545a","slug":"new-rule-for-bank-account-holders-about-aadhaar-linking","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड से जुड़ी इस खबर से हड़बड़ी में आए बैंक खाता धारक, बैंक में खाता है तो जरूर पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड से जुड़ी इस खबर से हड़बड़ी में आए बैंक खाता धारक, बैंक में खाता है तो जरूर पढ़ें
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 29 Jan 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
बैंकों में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड से जुड़ी इस खबर ने बैंक खाता धारकों के लिए अब मुश्किल खड़ी कर दी है। अगर इस बात पर ध्यान नहीं दिया तो बैंक खाता बंद भी हो सकता है।
आधार कार्ड
यूआईडीएआई का कहना है कि, आपने भले ही अपना बैंक खाता आधार आईडी देकर खुलवाया हो, लेकिन 31मार्च से पहले उसमें आधार कार्ड नंबर से दोबारा लिंक कराना जरूरी है। एक निश्चित समय तक खाता आधार से लिंक न होने पर बंद भी हो सकता है। दूसरी ओर खाते को आधार से जोड़ने के लिए कई बैंकों की वेबसाइट पर भी सुविधा दी जा रही है।
आधार कार्ड
बैंक खाते को आधार से लिंक कराना जरूरी है। बैंक अधिकारियों के मुताबिक, जिन ग्राहकों ने अपने खाते आधार कार्ड की आईडी देकर खुलवाए होंगे, उन्हें भी 331मार्च तक हर हाल में अपना खाता आधार कार्ड के नंबर से लिंक कराना होगा। इसके लिए बैंक कई विकल्प दे रहे हैं। पहले विकल्प के तौर पर तो आप नजदीकी बैंक शाखा में जाकर अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी देकर खाते को आधार से जोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया
- फोटो : SELF
दूसरे विकल्प के तौर पर आप एसएमएस सेवा का लाभ ले सकते हैं। तीसरे विकल्प के तौर पर आप अपने बैंक की वेबसाइट पर लॉगइन करके अपना आधार नंबर अपडेट करा सकते हैं। चौथे विकल्प के तौर पर आप अपने एटीएम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
एसएमएस
इसके लिए आप ‘आधार नंबर खाता संख्या’ लिखकर आप अपने बैंक को एसएमएस कर सकते हैं। एसएमएस भेजने के लिए बैंक एक विशेष कोड देते हैं। इस कोड की जानकारी आप अपने बैंक से ले सकते हैं।