फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   auli skiing championship

बर्फ पर कलाबाजी कर हिमाचल ने कब्जाया सोना

Mon, 03 Mar 2014 11:57 AM IST
अमर उजाला, औली
अमर उजाला, औली Updated Mon, 03 Mar 2014 11:57 AM IST
विज्ञापन
auli skiing championship

नेशनल जूनियर स्कींइग चैंपियनशिप के तीसरे दिन रेस में महिला और पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताओं में हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर का दबदबा रहा।

विज्ञापन


आईटीबीपी और भारतीय सेना के स्कीयर्स छाए रहे
नोर्डिक क्रॉस कंट्री रेस में दूसरे दिन भी आईटीबीपी और भारतीय सेना के स्कीयर्स छाए रहे। रविवार को बर्फबारी के बीच ही नोर्डिक क्रास कंट्री रेस व जूनियर एवं चिल्ड्रन वर्ग की जाइंट सलालम रेस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


पढ़ें, सत्ता में आते ही रावत बने 'शक्तिमान', लेकिन अटके काम
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक हुई प्रतियोगिताओं में हिमाचल प्रदेश की टीम ने 5 स्वर्ण, 3 रजत और 6 कांस्य पदक जीत कर पहले पायदान पर जगह बनाई हुई है।

हिमाचल प्रदेश के कोच पूरन ठाकुर ने अपने स्कीयरों के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शेष प्रतियोगिताओं में भी उनकी टीम बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक पर कब्जा करेगी।


दो घंटे बंद रही रोपवे सेवा
जोशीमठ (चमोली) में रविवार को एक बार फिर रोपवे का संचालन सुबह दो घंटे ठप पड़ा रहा। इससे औली में प्रतियोगिता देखने जा रहे स्थानीय लोग और पर्यटकों को इंतजार करना पड़ा।

पढ़ें, तो क्या लोकसभा चुनाव के बाद होंगे पंचायत चुनाव

शुक्र है पहले ही रोपवे में आई तकनीकी खराबी का पता चल गया अगर रोपवे रास्ते में ही खराब हो जाती तो दिक्कतें हो सकती थी। रोपवे सुबह आठ से दस बजे तक ठप पड़ी रही।

बाद में इंजीनियरों ने रोपवे ठीक किया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। रोपवे के ठप पड़ जाने से कई स्कीयर भी समय पर औली नहीं पहुंच पाए।

बेहोश हुई जम्मू-कश्मीर की स्कीयर
गेम्स के दौरान सुबह ग्यारह बजे जम्मू-कश्मीर की एक स्कीयर अचानक औली स्लोप पर ही बेहोश गई। उसे तत्काल स्नो मोबाइल वाहन से औली गेस्ट हाउस लाया गया।

पढ़ें, बर्फ और बारिश से जम गया उत्तराखंड

उपचार के बाद वह होश में आई। महाराष्ट्र से औली पहुंची एक पर्यटक भी इस दौरान बीमार हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार दिया गया।

सांस्कृतिक संध्या पर भी मौसम की मार
नेशनल गेम्स के आयोजन के तहत जोशीमठ गांधी मैदान में हो रही सांस्कृतिक संध्या पर भी बारिश और कड़ाके की ठंड की मार पड़ी।

पढ़ें, यहां रागों संग मनता है रंगों का त्योहार

रविवार को प्रसिद्ध लोक गायक किशन महिपाल की सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाना था, लेकिन बारिश के कारण आयोजन को गांधी मैदान के बजाय अन्य स्थान पर शिफ्ट किया गया, जिससे अव्यवस्था बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed