फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   auction of gold and silver in mansa devi temple.

हरिद्वारः पहली बार नीलाम होंगे किसी मंदिर के 'गहने'

Wed, 12 Nov 2014 08:51 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 12 Nov 2014 08:51 AM IST
विज्ञापन
auction of gold and silver in mansa devi temple.

हरिद्वार जिला प्रशासन ने सोमवार को मंसा देवी मंदिर में चढ़ाए गए सोना और चांदी का वजन कराकर सोमवार को सील कर दिया। फिलहाल दोनों धातुओं को मंसा देवी ट्रस्ट की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।

विज्ञापन


रेट बढ़ने पर इसकी नीलामी कराई जाएगी। हरिद्वार के किसी मंदिर पर चढ़े सोने-चांदी की नीलामी पहली बार होगी।

पिछले साल एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए नैनीताल उच्च न्यायालय ने मंसा देवी, चंडी देवी मंदिरों की आय पर निगरानी रखने के लिए कार्य शुरू किया गया था। जबकि हरकी पैड़ी से दानपात्र हटाने के आदेश जारी किया गया था।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने तीनों संस्थाओं में डीएम और एसएसपी को बतौर सदस्य मनोनीत करने के लिए भी कहा गया था। तब से जिला प्रशासन तीन संस्थाओं की निगरानी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब बढ़ेंगे भाव तब होगी नीलामी

auction of gold and silver in mansa devi temple.

सोमवार को जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के तौर पर सिटी मजिस्ट्रेट केके मिश्र के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने चढ़ाए के सोने-चांदी का वजन कराया। उप कोषाधिकारी बारू सिंह और चार स्वर्णकारों के तहत सोने का वजन 369 ग्राम और चांदी का वजन 21 किलोग्राम हुआ।

सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि फिलहाल दोनों धातुओं का भाव कम चल रहा है। जिसके चलते दोनों धातुओं को सील कर मंदिर के मुख्य ट्रस्टी के सुपुर्दगी में रख दिया है।

नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि इस प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। मंदिर में आ रहे दान पर निगाह रखने के लिए कैमरे भी लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed