फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime News Drunk youth tried to Misdeed woman on railway track looted mobile

Dehradun Crime: नशे में धुत युवक ने किया रेलवे ट्रैक किनारे महिला से दुष्कर्म का प्रयास, मोबाइल व नगदी लूटी

Tue, 23 Jan 2024 03:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 23 Jan 2024 03:36 PM IST
सार

एक महिला ने रविवार सुबह पुलिस थाना नेहरू कॉलोनी को शिकायत की थी। बताया कि वह सुबह करीब पांच बजे दीपनगर में रेलवे ट्रैक से होते हुए अजबपुर की ओर जा रही थी।

विज्ञापन
Dehradun Crime News Drunk youth tried to Misdeed woman on railway track looted mobile
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

नशे में धुत एक युवक ने रेलवे ट्रैक के पास से गुजर रही एक महिला को पकड़ लिया। उसने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया तो वह महिला का मोबाइल फोन और नकदी लूटकर भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से मोबाइल फोन और एक हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि एक महिला ने रविवार सुबह पुलिस थाना नेहरू कॉलोनी को शिकायत की थी। बताया कि वह सुबह करीब पांच बजे दीपनगर में रेलवे ट्रैक से होते हुए अजबपुर की ओर जा रही थी। इसी बीच एकता कॉलोनी के पास रेलवे ट्रैक पर बैठे एक युवक ने उस पर हमला बोल दिया। उसने महिला को नीचे गिरा दिया और उससे दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। महिला चिल्लाई तो युवक वहां से भाग निकला। जाते वक्त वह उसका मोबाइल और तीन हजार रुपये भी लूट ले गया।
विज्ञापन


Dehradun Crime: युवक की हत्या कर शव दुधली के जंगल में फेंका, चेहरे पर मिले गहरी चोटों के निशान
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। आरोपी को सोमवार दोपहर को अजबपुर फ्लाईओवर के पास से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम पंकज सिंह रावत निवासी सतपुली, पौड़ी गढ़वाल बताया। आरोपी ने बताया कि वह कैटरिंग का काम करता है।

वह शनिवार को एक शादी समारोह में कैटरिंग के लिए गया था। वहां से रविवार सुबह लौट रहा था। काफी नशे में था तो सामने से आती एक महिला को उसने पकड़ लिया। ज्यादा नशे में होने के कारण उसने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।I

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed