फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime Youth Murder and Throw his dead body in forest of Dudhli

Dehradun Crime: युवक की हत्या कर शव दुधली के जंगल में फेंका, चेहरे पर मिले गहरी चोटों के निशान

Mon, 22 Jan 2024 11:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 Jan 2024 11:17 PM IST
सार

Dehradun Murder News: को दूधली के जंगल में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। बताया गया कि युवक के परिजन शव को अपने घर ले गए हैं।

विज्ञापन
Dehradun Crime Youth Murder and Throw his dead body in forest of Dudhli
शव - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

दुधली क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया गया। युवक के चेहरे पर गहरी चोटों के निशान थे। पहले जानवरों के हमले की बात कही जा रही थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संदिग्ध लगने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। देर शाम युवक की बहन की शिकायत पर क्लेमेंटटाउन थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को दूधली के जंगल में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। बताया गया कि युवक के परिजन शव को अपने घर ले गए हैं। उसकी पहचान अमित कुमार निवासी दूधली के रूप में हुई। अमित फर्नीचर बनाने का काम करता था।
विज्ञापन


मसूरी मुठभेड़: बेखौफ रहा शुभम...पुलिस के कमरबंद में घुसे रहे हथियार, चलाने की नहीं उठाई जहमत, दो दरोगा निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चला कि अमित के परिवार में उसकी बहन के अलावा कोई नहीं है। कुछ समय पहले उसकी बहन की भी शादी हो चुकी है। अमित रविवार शाम के वक्त घर से निकला था। जब सुबह तक घर नहीं पहुंचा तो पड़ोसियों और अन्य परिजनों ने उसकी तलाश की। उन्हें शव दूधली के जंगल में मिल गया।परिजन शव को लेकर घर आ गए।

परिजन आशंका जता रहे थे कि अमित पर किसी जंगली जानवर ने हमला किया है। लेकिन, पुलिस ने चेहरे के घाव को देखा तो यह जंगली जानवरों का हमला नहीं लग रहा था। इस पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अमित के शव का पोस्टमार्टम तो हो गया है जिसमें किसी भारी हथियार से वार करने की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस को अधिकृत रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। एसओ क्लेमेंटटाउन दीपक धारीवाल ने बताया कि अमित की बहन दीपा ने हत्या के संबंध में तहरीर दी है। इसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मोबाइल कॉल डिटेल से पता चल सकता है राज
पुलिस अमित के मोबाइल कॉल डिटेल निकलवा रही है। इससे पता चलेगा कि कौन-कौन हाल में उसके संपर्क में आए हैं। पुलिस कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed