फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   attacked with a pickaxe

Dehradun News: कचरे से फैल रही गंदगी का विरोध करने पर गैंती से किया हमला

Wed, 26 Nov 2025 09:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
attacked with a pickaxe
देहरादून। पटेलनगर थाना क्षेत्र में मस्जिद के पास सीवर के कचरे से फैल रही गंदगी का विरोध करने पर जानलेवा हमला कर दिया गया। मामले में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थाने में शिकायतकर्ता मो. नईम ने तहरीर दी कि आबिद निजी सीवर टैंकर वालों से पैसे लेकर रोजाना 10-15 गाड़ियों को मस्जिद के पास खाली जमीन पर खाली करवाता था। इससे पूरे क्षेत्र में बदबू और मक्खियां फैली रही थीं। 11 नवंबर को विरोध किया तो वह अपने जीजा मेहताब, जाहिद, लियाकत और अन्य साथियों के साथ झगड़ने लगा। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए हमला भी कर दिया। आबिद ने सिर पर गैंती से वार किया, जिससे वह बेहोश हो गए। दून अस्पताल में सिर में कई टांके आए। थानाध्यक्ष चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed