{"_id":"614b94f18ebc3efb882e6d64","slug":"attack-on-family-in-dispute-over-parking-bike-in-majra-dehradun-news-drn3912262114","type":"story","status":"publish","title_hn":"माजरा में बाइक खड़ी करने को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माजरा में बाइक खड़ी करने को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर किया हमला
विज्ञापन
देहरादून। माजरा में बाइक खड़े करने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने अन्य लोगों के मिलकर एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित परिवार के पक्ष में हिंदूवादी संगठनों ने एसएसपी ऑफिस में प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने चौकी इंचार्ज आईएसबीटी को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
पीड़ित परिवार के ईलम चंद प्रजापति का आरोप है कि वह माजरा प्रधानावाली गली में परिवार सहित रहते हैं। बुधवार को सुबह करीब आठ बजे पुत्र संजय ने अपने गेट के सामने बाइक खड़ी कर दी। इस पर पड़ोसी यूसुफ ने गाली-गलौच कर दी। विरोध करने पर यूसुफ के दो पुत्र कामिल व शाकिब अन्य पड़ोसियों के साथ आ गए और घर में घुसकर उनके साथ मारपीट करने लग गए। आरोपियों ने पुत्र पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और बाइक तोड़ दी।
उधर, पीड़ित परिवार के पक्ष के साथ बजरंग दल प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख विकास वर्मा एसएसपी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि उक्त क्षेत्र में भय का माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने एसएसपी से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान नवीन गुप्ता, प्रभात वर्मा, हरीश कोहली सहित विहिप और बजरंग दल के अन्य लोग मौजूद रहे।