फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Attack on family in dispute over parking bike in Majra

माजरा में बाइक खड़ी करने को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर किया हमला

Thu, 23 Sep 2021 02:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Attack on family in dispute over parking bike in Majra
देहरादून। माजरा में बाइक खड़े करने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने अन्य लोगों के मिलकर एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित परिवार के पक्ष में हिंदूवादी संगठनों ने एसएसपी ऑफिस में प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने चौकी इंचार्ज आईएसबीटी को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के ईलम चंद प्रजापति का आरोप है कि वह माजरा प्रधानावाली गली में परिवार सहित रहते हैं। बुधवार को सुबह करीब आठ बजे पुत्र संजय ने अपने गेट के सामने बाइक खड़ी कर दी। इस पर पड़ोसी यूसुफ ने गाली-गलौच कर दी। विरोध करने पर यूसुफ के दो पुत्र कामिल व शाकिब अन्य पड़ोसियों के साथ आ गए और घर में घुसकर उनके साथ मारपीट करने लग गए। आरोपियों ने पुत्र पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और बाइक तोड़ दी।
विज्ञापन

उधर, पीड़ित परिवार के पक्ष के साथ बजरंग दल प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख विकास वर्मा एसएसपी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि उक्त क्षेत्र में भय का माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने एसएसपी से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान नवीन गुप्ता, प्रभात वर्मा, हरीश कोहली सहित विहिप और बजरंग दल के अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed