{"_id":"62fb2e78e87e2c2bc7630265","slug":"atal-bihari-vajpayee-death-anniversary-uttarakhand-was-given-special-status-and-industrial-pack","type":"story","status":"publish","title_hn":"Atal Bihari Vajpayee: उत्तराखंड से था खास लगाव, दिया था विशेष राज्य का दर्जा और औद्योगिक पैकज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Atal Bihari Vajpayee: उत्तराखंड से था खास लगाव, दिया था विशेष राज्य का दर्जा और औद्योगिक पैकज
Tue, 16 Aug 2022 12:01 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 16 Aug 2022 12:01 PM IST
सार
मार्च 2002 में स्व. वाजपेयी जब नैनीताल दौरे पर आए थे तब उत्तराखंड राज्य को विशेष औद्योगिक पैकेज देने की घोषणा की थी। इसके बाद वर्ष 2003 से उत्तराखंड में विशेष पैकेज को लागू किया गया।
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजनीति के पुरोधा रहे भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का उत्तराखंड के साथ गहरा लगाव था। उत्तराखंड को अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में लाने में अटल बिहारी वाजपेयी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने ही उत्तराखंड को विशेष राज्य का दर्जा दिया था। उनके इस योगदान को कोई भी उत्तराखंड का निवासी भुला नहीं सकता। वाजपेयी सरकार में ही उत्तराखंड देश का 27वां राज्य बना। इसके साथ ही उन्होंने राज्य को औद्योगिक पैकेज की सौगात भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड को 10 साल के लिए दिए गए औद्योगिक पैकेज में निवेश करने पर उद्यमियों को एक्साइज ड्यूटी में शत प्रतिशत छूट के साथ पांच साल तक आयकर में छूट आदि तमाम सुविधाएं दी गईं। जिस कारण उद्योगपति करोड़ों का निवेश करने के लिए आगे आए। राज्य के अस्तित्व में आने से पहले जहां सिर्फ एक ही बड़ा उद्योग स्थापित था। वहीं इस पैकेज के बाद बड़े उद्योगों में करोड़ों का पूंजी निवेश किया गया।