Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: सीएम धामी समेत भाजपा नेताओं ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि अर्पित की ।
विस्तार
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सीएम ने कहा कि वे भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के एक महान नेता थे। उनका उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा था। उन्होंने ही उत्तराखंड राज्य के गठन को मंजूरी दी थी। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की ।
प्रदेश अध्यक्ष श्री @mahendrabhatbjp जी ने आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/rdvqznNHJh
— BJP Uttarakhand (@BJP4UK) August 16, 2022विज्ञापन