फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Atal bihari vajpayee bones will immerse in major rivers of Uttarakhand

उत्तराखंड की नदियों में प्रवाहित होंगी अटल जी की अस्थियां, अस्थि कलश लेने दिल्ली जाएंगे अजय भट्ट

Tue, 21 Aug 2018 11:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ हरिद्वार Updated Tue, 21 Aug 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
Atal bihari vajpayee bones will immerse in major rivers of Uttarakhand
atal bihari vajpayee

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट 22 अगस्त को अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश लेकर बुधवार को देहरादून पहुंचेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने अस्थियां विसर्जन के लिए पार्टी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है।

विज्ञापन


यहां जारी एक प्रेस बयान में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बलजीत सोननी ने बताया कि भट्ट बुधवार को अस्थि कलश लेकर देहरादून आ जाएंगे। 23 अगस्त को बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में दर्शनार्थ कलश रखा जाएगा। 24 अगस्त को अस्थि कलश उत्तराखंड के चार स्थानों बदरीनाथ, बागेश्वर, हल्द्वानी व ऋषिकेश में विसर्जित किए जाएंगे।
विज्ञापन


बदरीनाथ में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट तथा उनके साथ विधायक महेंद्र भट्ट, जिलाध्यक्ष मोहन थपलियाल होंगे। बागेश्वर में मंत्री रेखा आर्या, विधायक बलवंत भौर्याल, कैलाश शर्मा व जिलाध्यक्ष शेर सिंह गड़िया रहेंगे। हल्द्वानी में मंत्री मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट, प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट रहेंगे। ऋषिकेश में अस्थि विसर्जन में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल व जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर रहेंगे।  सभी कार्यक्रमों के मुख्य समन्वयक विधायक व प्रदेश महामंत्री खजानदास को बनाया गया है, जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, प्रदेश कार्यालय सचिव पुष्कर सिंह काला सह समन्वयक होंगे। सभी कार्यक्रमों में संबंधित क्षेत्रों के सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, व जिला प्रभारी समेत मंडल, जिला व प्रदेश स्तर के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अटल जी के अस्थि विसर्जन के दौरान भाजपा की कथित गुटबाजी से इनकार

Atal bihari vajpayee bones will immerse in major rivers of Uttarakhand
अजय भट्ट - फोटो : AmarUjala

अजय भट्ट ने कहा कि मंगलवार को वह अस्थि कलश लेने के लिए दिल्ली जाएंगे। गढ़वाल और कुमाऊं की प्रमुख एवं पवित्र मानी जानी वाली प्रमुख नदियों और प्रयागों में अस्थियां प्रवाहित होंगी। इसका अलग से एक कार्यक्रम निर्धारित किया जाएगा।
 

अस्थियां देवप्रयाग में गंगा, अलकनंदा और मदांकिनी के संगम स्थल रुद्रप्रयाग में, पिंडर और अलकनंदा के संगम स्थल कर्णप्रयाग में भी विसर्जन होगा। इनमें हजारों लोग शामिल होंगे। इसी तरह कुमाऊं मंडल में चित्रशिला, गौलाघाट और सरयू नदी में अस्थियां प्रवाहित की जाएंगी। 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने हरिद्वार में अटल जी के अस्थि विसर्जन के दौरान भाजपा की कथित गुटबाजी से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि न तो कोई संत नाराज है न ही कार्यकर्ताओं में किसी तरह की नाराजगी है। उन्होंने कहा कि उनकी समझ में नहीं आया कि अखबारों में ऐसी बात कहां से आ गई। अटल जी के प्रति श्रद्धांजलि सभा पहले शांतिकुंज गेट पर रखी गई थी। तय हुआ था कि कार से आएंगे तो रोड से ही शांतिकुंज गेट पर श्रद्धांजलि होगी। वहां से सारे रथ बनेंगे। यह बारिश आने की स्थिति में तय हुआ था। रात को जब यह ज्ञात हुआ कि मौसम साफ रहेगा, तब समय बचाने के लिए कार्यक्रम में संशोधन किया गया। दो-तीन हेलीकॉप्टर भल्ला इंटर कॉलेज के मैदान में ही उतर सकते थे। इसे गुटबाजी से जोड़ना उचित नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed