{"_id":"65892c2e36868bd9200c6f68","slug":"atal-bihari-vajpayee-birth-anniversary-cm-dhami-pays-tribute-in-dehradun-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल बिहारी वाजपेयी जयंती: सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके लिए सर्वोपरि था राष्ट्रहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल बिहारी वाजपेयी जयंती: सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके लिए सर्वोपरि था राष्ट्रहित
Mon, 25 Dec 2023 12:56 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 25 Dec 2023 12:56 PM IST
सार
Atal Bihari Vajpayee Birth Anniversary: सीएम धामी ने कहा कि स्व. वाजपेयी के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि था। वह उत्तराखंड के प्रणेता रहे हैं, उन्होंने न केवल उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया, बल्कि राज्य विकास के लिए आधार भी तैयार किए।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता के साथ महान वक्ता थे। उन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग सम्मान देते थे।
विज्ञापन
Haridwar: जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम पहुंचे सीएम धामी, दिव्य अध्यात्म महोत्सव में हुए शामिल
विज्ञापन
स्व. वाजपेयी के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि था। वह उत्तराखंड के प्रणेता रहे हैं, उन्होंने न केवल उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया, बल्कि राज्य विकास के लिए आधार भी तैयार किए। इसलिए ही स्व. वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
विज्ञापन