फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News CM Dhami reached Jagadguru Shankaracharya Ashram And will participate in Divya Adhyatm Mahotsav

Haridwar: अध्यात्म महोत्सव में पहुंचे राजनाथ सिंह और लोकसभा अध्यक्ष, सीएम ने कहा- अगले साल लागू होगा यूसीसी

Mon, 25 Dec 2023 02:08 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Dec 2023 02:08 PM IST
सार

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज के पीठ पर विराजमान हुए 25 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इस उपलक्ष्य में हरिहर आश्रम में भव्य आयोजन किए गए हैं।

विज्ञापन
Haridwar News CM Dhami reached Jagadguru Shankaracharya Ashram And will participate in Divya Adhyatm Mahotsav
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार के जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज का आशीर्वाद लिया और कई मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद सीएम कनखल स्थित हरिहर आश्रम में आयोजित दिव्य अध्यात्म महोत्सव में पहुंचे। वहीं, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सुधांशु त्रिवेदी भी हरिहर आश्रम  पहुंचे।

विज्ञापन

नए साल में मिल जाएगा यूसीसी का ड्राफ्ट

सीएम धामी ने कहा कि हमने एक ओर जहां उत्तराखंड में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया, वहीं धर्मांतरण रोकने के लिए भी कानून बनाया। प्रदेश में पहली बार लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई की गई। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ भी पहली बार कार्रवाई करने से हम पीछे नहीं हटे। इसके साथ ही हमने प्रदेश की महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था भी प्रारंभ की।।
विज्ञापन


अब हम उत्तराखंड में समान नागरिक आचार संहिता को भी लागू करने की तैयारी कर रहे हैं। नए साल में ड्राफ्ट मिल जाएगा। पीएम के विजन के अनुरूप हम राज्य के विकास और कल्याण के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए संकल्पबद्ध हैं। हमने उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए ’विकल्प रहित संकल्प’ का मूलमंत्र अपनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Haridwar: हरिद्वार पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वेद विज्ञान एवं संस्कृति महाकुंभ में करेंगे शिरकत

Haridwar News CM Dhami reached Jagadguru Shankaracharya Ashram And will participate in Divya Adhyatm Mahotsav
बता दें कि जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज के पीठ पर विराजमान हुए 25 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इस उपलक्ष्य में हरिहर आश्रम में भव्य आयोजन किए गए हैं। महोत्सव के उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने शिरकत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed