फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   astrology mahakumbh will held in dehradun.

दून में 13 और 14 मार्च को ज्योतिष महाकुंभ

Tue, 23 Feb 2016 10:17 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 23 Feb 2016 10:17 AM IST
विज्ञापन
astrology mahakumbh will held in dehradun.

क्या है आपका भविष्य, किस दिशा में जा रहे हैं आपके ग्रह, कैसी है ग्रहों की चाल, कब कौन सी शुरुआत होगी लाभदायक, कैसे दूर कर सकते हैं राशि के दोष... ऐसे तमाम सवालों के जवाब लेकर आ रहा है अमर उजाला का ज्योतिष महाकुंभ।

विज्ञापन


इस महाकुंभ में देश के 100 से अधिक नामी ज्योतिष, टैरो कार्ड रीडर, वास्तु विशेषज्ञ दून में जुटेंगे। दो दिन के महाकुंभ में आने वाले सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर्स से आप अपने भविष्य पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। दो दिवसीय महाकुंभ में देश भर से आए ज्योतिष/वास्तुविद इस क्षेत्र में नए-नए प्रयोगों को लेकर अनुभव साझा करेंगे।
विज्ञापन


अमर उजाला, ग्राफिक एरा विवि और पदमेश इंस्टीट्यूट ऑफ वैदिक साइंसेज (पीआईवीएस) के तत्वावधान में 13 और 14 मार्च 2016 को ज्योतिष महाकुंभ का आयोजन दून में किया जाएगा। आयोजन के संयोजक प्रख्यात ज्योतिष पं. के.ए.दुबे पद्मेश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 मार्च को ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय सभागार में महाकुंभ का शुभारंभ महामहिम राज्यपाल डॉ. केके पाल करेंगे। उद्घाटन सत्र के बाद सेलिब्रिटी ज्योतिषियों की पाठशाला होगी। दोपहर 12 बजे से दो बजे के बीच पंजीकरण से चुने गए लोगों को सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर्स से विचार-विमर्श करने का मौका मिलेगा।

साथ-साथ 13 मार्च को ही इसी समय पर आमजन निशुल्क ज्योतिषीय परामर्श ले सकेंगे, इसमें पहले आओ, पहले पाओ के आधार मौका मिलेगा। शाम चार बजे से छह बजे के बीच फोरकास्ट सेशन होगा। ज्योतिष इस दौरान विभिन्न मुददों, मसलन 2017 में उत्तराखंड में किसकी हो सकती है सरकार आदि पर भविष्यवाणी करेंगे।

14 मार्च होटल सेफरन लीफ में ज्योतिष परिचर्चा का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे। इसमें ज्योतिष और वास्तु के क्षेत्र में अब तक किये गए अभिनव प्रयोगों पर चर्चा की जाएगी। दोपहर 12 बजे ज्योतिर्विदों के सम्मान समारोह के साथ महाकुंभ का समापन होगा।

इस मौके पर प्रख्यात ज्योतिष बेजन दारुवाला को लाइफ टाइम अचीवमेंट और विभिन्न ज्योतिषियों को ज्योतिष विभूषण, ज्योतिष भूषण और ज्योतिष श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। अवॉर्ड के लिए ज्योतिषियों का चयन आयोजक मंडल करेगा। महाकुंभ में होटल सेफ्रॉन लीफ हॉस्पिटैलिटी पार्टनर, जीटीएम बिल्डर एंड प्रमोटर्स विशिष्ट सहयोगी हैं।

स्थानीय स्तर पर संयोजन की जिम्मेदारी गुरू कृपा ज्योतिष धाम के अध्यक्ष पीपीएस राणा संभाल रहे हैं। स्थानीय लोग आयोजन में पहले से पंजीकरण करवाकर निशुल्क परामर्श ले सकते हैं। पंजीकरण एक मार्च से प्रारंभ होंगे।

सेलिब्रिटी ज्योतिषियों का जमावड़ा
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गनेशा स्पीक्स फेम ज्योतिष बेजन दारूवाला, उनके पुत्र नस्तूर दारुवाला, इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस चेन्नई के नेशनल वाइस प्रेसीडेंट और ख्याति प्राप्त वास्तुविद पंडित सतीश शर्मा, अखिल भारतीय ज्योतिष परिषद के अध्यक्ष पंडित केए दूबे पद्मेश, अमर उजाला के राशिफल कॉलम के कॉलमिस्ट पं. विनोद त्यागी, ज्योतिष पत्रिका- ज्योतिष मंथन की संपादिका ज्योतिर्विद पदमा शर्मा, दिल्ली से गुड लक गुरू, एस्ट्रो अंकल फेम सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर पवन सिन्हा, स्टाइलिस्ट सेलिब्रिटी फैमिली गुरु फेम डॉ. जय मदान, लाइफ कोच और मास्टर स्प्रिट लाइफ कोच फेम सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर शिवानी खेतान, जयपुर की प्रसिद्ध एस्ट्रोलॉजर मशहूर टैरो कार्ड रीडर मां त्रिशला, पश्चिम बंगाल से डॉ. हालदार, अपने ढंग के अनूठे पाद रेखा विशेषज्ञ गीतानंद सरस्वती, मध्यप्रदेश से आचार्य राजेश जैसे 100 से अधिक ज्योतिष महाकुंभ में शामिल होंगे।


ज्योतिष महाकुंभ क्यों?
ज्योतिष महाकुंभ के आयोजन का मूल उद्देश्य ज्योतिषियों के लिए ऐसा मंच तैयार करना है, जहां वे मिले-जुलें। ज्योतिष/वास्तु के क्षेत्र में अभिनव प्रयोगों के अनुभवों को साझा करें। ज्योतिष के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वालों को विशिष्ट सम्मान से सम्मानित कर इस क्षेत्र में कुछ अभिनव करने की प्रतिस्पर्धा का माहौल बनाना आयोजन की मूल भावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed