फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   astrology in lok sabha election

लोकसभा चुनाव परिणाम को प्रभावित करेगा चंद्रमा

Thu, 27 Mar 2014 03:38 PM IST
कैलाश पाठक/ अमर उजाला, हल्द्वानी
कैलाश पाठक/ अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 27 Mar 2014 03:38 PM IST
विज्ञापन
astrology in lok sabha election

हिंदू नव संवत्सर (नया वर्ष) 31 मार्च चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होगा। इस दिन से संवत 2071 प्रारंभ होगा।

विज्ञापन


इस वर्ष संवत्सर का नाम ‘प्लवंग’ होगा। नए वर्ष के राजा और मंत्री चंद्रमा हैं। 14 अप्रैल से 14 जून तक ग्रहों की स्थिति परिवर्तन और संधि योग बना रहा है, जिस कारण पूर्वोत्तर और दक्षिण प्रांतों के परिणाम राजनीति को प्रभावित करेंगे।

राजा और मंत्री पद चंद्रमा के पास होने से चंद्रतुल्य नेता प्रधानमंत्री बन सकता है। ज्योतिषाचार्य डा. गोपाल दत्त त्रिपाठी और डा. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि जिस वर्ष राजा और मंत्री चंद्रमा होते हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड पंचायत चुनाव का नया कार्यक्रम तय
विज्ञापन
विज्ञापन


उस वर्ष दूध, अन्न, जल की अधिकता रहती है। राजा के साथ ही मंत्री पद भी चंद्रमा के पास होने से राजनीतिक क्षेत्र में बदलाव की स्थिति रहेगी।

पढ़ें, राज्य कर्मचारियों को मिला दस प्रतिशत डीए का तोहफा

प्लवंग संवत्सर में मेष, सिंह, धनु राशि को वर्ष अपैट (अशुभ) और मिथुन, तुला, कुंभ राशि को विषुवत संक्रांति अपैट (अशुभ) रहेगी।

हिंसा, महंगाई, बाढ़ से प्रजा त्रस्त रहेगी

astrology in lok sabha election

संवत्सर सामान्य फल कारक रहेगा। हिंसा, महंगाई, बाढ़ से प्रजा त्रस्त रहेगी। सितंबर तक का समय कष्टप्रद, भीषण बाढ़, गर्मी और वर्षांत तक भूकंप आदि का भय रहेगा। शासन में अस्थिरता का योग भी बना रहेगा।

पढ़ें, वोट मांगने पहुंचे खेल मंत्री को दिखाया आईना

आर्थिक स्थिति में बदलाव होगा, पश्चिमी देशों में तनाव संभव है। वैज्ञानिकों के लिए नया वर्ष उन्नति कारक रहेगा। समुद्री देशों में जनजीवन प्रभावित हो सकता है। राजनीति की दृष्टि से नया वर्ष अति महत्वपूर्ण है।

पढ़ें, दून की बेटी बनी गढ़वाल यूनिवर्सिटी की टॉपर

वर्ष के राजा चंद्रमा वर्ष लग्न से अष्टमेश होकर चतुर्थ भावस्थ गुरु ग्रही हैं जो राजनीति में बहुत बड़े परिवर्तन के सूचक हैं।

इन्हें मिले हैं विभाग
सूर्य : रक्षा, उद्यान, वर्षा।
बुध : धातु एवं वित्त।
मंगल : रस, गुरु, धान्य और सस्य।

वर्ष लग्न में विभिन्न राशियों पर प्रभाव

astrology in lok sabha election

मेष: स्वास्थ्य सामान्य, आर्थिक लाभ।
वृष: स्वास्थ्य की दृष्टि से शुभ, सेवा, न्यायालय में यश प्राप्ति सामान्य।
मिथुन: आर्थिक स्थिति में सुधार, शत्रु सक्रिय।
कर्क: स्वास्थ्य की दृष्टि से संतोष जनक, शत्रु वृद्धि, सुख-शांति कम।
सिंह: आर्थिक सुधार, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि।
कन्या: आर्थिक संघर्ष, प्रतिष्ठा के लिए शुभ।
तुला: शारीरिक एवं मानसिक खिन्नता, सुख-शांति, यश प्राप्ति को शुभ।
वृश्चिक: अनावश्यक व्यय, जोखिम के कार्यों से बचें, मानसिक कष्ट।
धनु: हर तरह से वर्ष अनुकूल, व्यवसाय, सेवा में विस्तार।
मकर: आय के साधन बढ़ेंगे, व्यवसाय, सेवा में शुभ।
कुंभ: स्वास्थ्य के लिए शुभ, कार्यों में विशेष परिश्रम।
मीन: रुके कार्य पूरे होंगे, शत्रु वृद्धि, नया प्रतिष्ठान, उद्योग बन सकता है, मान-प्रतिष्ठा में कमी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed