फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   astrology in lok sabha election 2014

ज्योतिषियों के स्कोर कार्ड पर भी इस बार नमो-नमो

Fri, 16 May 2014 08:50 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 16 May 2014 08:50 AM IST
विज्ञापन
astrology in lok sabha election 2014

मतगणना के बाद शुक्रवार को ईवीएम में कैद प्रत्याशियों की किस्मत का ताला खुलेगा।

विज्ञापन


बात ज्योतिषियों की करें तो एग्जिट पोल की तरह वह भी भाजपा की स्थिति को मजबूत मानकर चल रहे हैं।

उनके अनुसार उत्तराखंड में भी भाजपा का पलड़ा भारी रह सकता है। आंकड़ों की बात करें तो वह भाजपा को 4-1 से आगे मानकर चल रहे हैं।

मुश्किल होगा कांग्रेस के लिए एक सीट निकालना

astrology in lok sabha election 2014

कांग्रेस की राशि मेष है और भाजपा की वृश्चिक। इस समय तुला राशि पर शनि वक्री है। इसका प्रभाव सत्तारूढ़ पार्टी (कांग्रेस) पर पड़ेगा।

सत्तारूढ़ पार्टी के लिए शनि का वक्री होना विपरीत प्रभाव बनाएगा। मतगणना के दिन वृश्चिक राशि का मूलांक 1 बन रहा है। 1 अंक सूर्य का है।

सूर्य, वृश्चिक राशि का मित्र है, जो इस राशि के लिए अच्छा रहेगा। कांग्रेस के लिए एक सीट निकालना भी मुश्किल होगा।
- आचार्य भरत राम तिवारी, ज्योतिषी

विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रमा का उदय बीजेपी के लिए शुभ

astrology in lok sabha election 2014

मतगणना के दिन मेष राशि का मंगल छठे भाव में है, जो कि शत्रु भाव है और सरकार को गिराने वाला होता है।

मंगल पहले ही वक्री स्थिति में है। वहीं वृश्चिक राशि का मंगल ग्यारहवें भाव में है जो बेहद शुभ संकेत माना जाता है। वृश्चिक पर चंद्रमा का उदय है।

चंद्रमा का उदय शुभ माना जाता है। वहीं शुक्रवार, शिव योग, पैपिल करण, ज्येष्ठा नक्षत्र का मिल भी मतगणना वाले दिन हो रहा है। इन सबका मिलना वृश्चिक राशि के लिए बेहद शुभ रहेगा।
- डॉ. आचार्य सुशांत राज, ज्योतिषी

विज्ञापन

सभी तिथियां भाजपा के लिए बेहद शुभ

astrology in lok sabha election 2014

अंक ज्योतिष के हिसाब से जिस-जिस दिन भाजपा के प्रत्याशियों ने नामांकन किया, सभी तिथियां उनके लिए बेहद शुभ थीं।

अधिकतर सीट भाजपा के पक्ष में ही हैं। मतगणना के दिन का अंक सात है जो कि वृश्चिक राशि के लिए शुभ है।

भाजपा अच्छे मार्जिन से जीत हासिल कर रही है। वृश्चिक और मेष राशि का स्वामी मंगल है। जिसकी दशा इस समय मेष राशि के लिए सही नहीं चल रही है।
- जयदेव सुंदरियाल, अंक ज्योतिषी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed