इस मंत्र का जाप करने से रुक जाएगी आपदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहीं इस बार भी आपदा तो नहीं आएगी। किस जगह अधिक खतरा है। कुछ इसी तरह के सवाल वर्ष 2013 केदारनाथ आपदा से घबराए लोग ज्योतिषियों से पूछ रहे हैं। इससे बचने के उपाय तक वे जानना चाहते हैं। कोई खुद ज्योतिषियों के पास पहुंच रहा है तो कोई फोन पर सवाल कर रहा है।
वर्ष 2013 की आपदा से पहाड़ के लोग इतने घबरा गए हैं कि थोड़ी बारिश भी उन्हें कोई बड़ा खतरा लगने लगती है। ऐसे में वे सबसे पहले अपने ज्योतिषियों से न सिर्फ सवाल करते हैं, बल्कि इस संबंध में राय-मशविरा भी करते हैं। लोग हर समय इस खतरे में रहते हैं कि उनका घर, होटल बह न जाए।
रुद्रप्रयाग से अनूप और उत्तरकाशी से सीमा ने ज्योतिष दीपू मंद्रवाल को फोन किया। दीपू ने बताया कि दोनों के ही सवाल आपदा से संबंधित थे। दोनों पूछ रहे थे कि कहीं इस साल भी आपदा तो नहीं आएगी। कितनी बारिश आएगी। यहां तक कि इससे बचने के उपाय जानने के लिए वे उत्सुक थे।
मार्कंडेय पुराण के इस मंत्र का करें जाप
खंडवृष्टि के हैं योग
आचार्य भरत राम तिवारी के अनुसार इस बार खंडवृष्टि के योग हैं। यानी बारिश पड़ने से टूट-फूट होगी। लोग लगातार यह सवाल कर रहे हैं कि कितनी बारिश होगी। कहीं इस बार कोई नुकसान तो नहीं होगा। इन सबसे बचने के लिए किस मंत्र का जाप करें।
ये हो सकते हैं उपाय
राग मल्हार बारिश करने के लिए गाया जाता है। ऐसे में ज्योतिष तो यह राग गाने से मना कर ही रहे हैं। साथ ही घर में लोग भी एक-दूसरे को यह राग नहीं गाने को कह रहे हैं।
करें यज्ञ और मंत्रों का जाप
बारिश को रोकने के लिए कुछ खास मंत्रों के जाप से यदि यज्ञ किया जाए तो फिर बारिश नहीं होती है। ज्योतिष इसके बारे में भी बता रहे हैं।
मार्कंडेय पुराण का मंत्र
यस्या: प्रभावमतुलं भगवाननंतो
ब्रह्मा हरश्च न ही वक्तुमलं बलं च
सा चंडिकाखिलजगत्परिपालनाय
नाशाय चाशुभभयस्य मतिं करोतु