फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Assistant engineer recruitment exam result released

विभिन्न विभागों में असिस्टेंट इंजीनियरों की भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी

Sat, 19 Nov 2022 07:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Assistant engineer recruitment exam result released
उत्तराखंड सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2021 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसमें 531 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग चयनित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन

आयोग के सचिव जीएस रावत ने बताया कि यह परीक्षा 23 से 27 अप्रैल के बीच हुई थी। इसके तहत ग्रामीण निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं आवास विभाग के लिए असिस्टेंट इंजीनियर सिविल के 446, ग्रामीण निर्माण विभाग एवं लोक निर्माण विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर विद्युत यांत्रिक के लिए दस, सिंचाई विभाग में एई यांत्रिक के 41, लघु सिंचाई विभाग के लिए 24 और ऊर्जा विभाग के सहायक विद्युत निरीक्षकों के 10 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी अभिलेखों की जांच की जाएगी, किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर उम्मीदवारी निरस्त होगी। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का साक्षात्कार अगले साल मार्च के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित है। साक्षात्कार की जानकारी आयोग की वेबसाइट पर ही अपडेट की जाएगी। उम्मीदवारों को अलग से कोई भी जानकारी नहीं भेजी जाएगी। उन्होंने सलाह दी है कि उम्मीदवार वेबसाइट पर लगातार अपडेट लेते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed