फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Assembly session will be held in Gairsain from June 7, government will present budget 2022

Uttarakhand Assembly Session: सात जून से गैरसैंण में होगा विधानसभा सत्र, धामी सरकार पेश करेगी अपना बजट

Sat, 21 May 2022 01:28 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 21 May 2022 01:28 PM IST
सार

सात जून से गैरसैंण में विधानसभा सत्र की घोणणा की गई है। धामी सरकार के बजट पर सभी की निगाहें है। खास बात यह है कि बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम कर सीएम धामी ने लोगों से राय ली, जिसके बाद बजट को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। 

विज्ञापन
Assembly session will be held in Gairsain from June 7, government will present budget 2022
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का दूसरा सत्र सात जून से गैरसैंण (भराड़ीसैंण) विधानसभा में होगा। विधायी एवं संसदीय विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। सत्र आहूत करने के संबंध में विधानसभा के सचिव को भी सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन


पहले विधानसभा सत्र में सरकार वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही के लिए लेखानुदान लेकर आई थी। शेष महीनों के लिए सरकार को बजट पारित कराना है। पहले जून महीने के दूसरे हफ्ते में सत्र आहूत करने की संभावनाएं जताई जा रही थी। इसकी एक वजह प्रदेश में राज्य सभा की एक सीट के लिए चुनाव माना जा रहा था। यह चुनाव 10 जून को होना है।
विज्ञापन


इस बीच शासन ने भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में सत्र आहूत करने का आदेश जारी कर दिया। विधानसभा सचिव को भेजे पत्र में अपर सचिव महेश चंद्र कौशिवा ने लिखा कि शासन ने पांचवीं विधानसभा का दूसरा सत्र सात जून से गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में करने का निर्णय लिया है। सचिव को सत्र आहूत करने के संबंध में आगे की कार्यवाही करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...दो साल बाद फैसला:  बेटी के लगाए कलंक से पिता को मिली आजादी, दोस्त को बचाने के लिए रिश्ते को कर दिया था शर्मसार


विधानसभा सत्र की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बजट सत्र गैरसैंण में ही होगा। अभी आधिकारिक रूप से अभी हमें सूचना प्राप्त नहीं हुई है। - ऋतु खंडूड़ी भूषण, विधानसभा अध्यक्ष 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed