फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   assembly session till 20 february

20 फरवरी तक चलेगा विधानसभा सत्र

Tue, 04 Feb 2014 03:00 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 04 Feb 2014 03:00 PM IST
विज्ञापन
assembly session till 20 february

बजट सत्र को सरकार इस बार लंबा खींचने के मूड में हैं। फिलहाल बीस फरवरी तक बजट सत्र चलने की संभावना है।

विज्ञापन


छह फरवरी को पहले ही दिन सदन के पटल पर बजट रखा जाएगा और इसके बीस को पारित होने की संभावना है। इस बार सत्र में करीब पांच अवकाश होंगे, लिहाजा करीब 15 दिन सदन की कार्यवाही होगी।

नहीं समाप्त हुआ था सत्र

13 फरवरी को बुलाए गए विशेष सत्र को समाप्त नहीं किया गया था। ऐसे में इसी सत्र को आगे बढ़ाते हुए अब छह फरवरी से लेकर बीस फरवरी तक बजट सत्र रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के मुताबिक  कार्यमंत्रणा पांच को होगी। इसी दिन अन्य बैठकों के होने की संभावना भी है।

पहले ही दिन रखा जाएगा बजट
बजट को सत्र के पहले दिन ही सदन के पटल पर रख दिया जाएगा। इसके बाद बीस फरवरी को बजट पास होने की संभावना है।

बदला रहेगा नजारा
इस बार के सदन में बतौर नेता सदन हरीश रावत होंगे। हालांकि संसदीय कार्यमंत्री के रूप में इंदिरा हृदयेश ही नजर आएंगी।

दूसरी ओर सत्र में नए सवालों के लिए खास समय नहीं मिल पाया है। ऐसे में पुराने शेष सवाल ही इस बार सदन की कार्यवाही का हिस्सा बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed