फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   assembly session in gairsain

गैरसैंण में खोजे जाएंगे नब्बे सवालों के जवाब

Sun, 08 Jun 2014 01:42 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 08 Jun 2014 01:42 AM IST
विज्ञापन
assembly session in gairsain

नौ जून से गैरसैंण में होने जा रहे तीन दिवसीय विधानसभा सत्र का एजेंडा तय हो गया है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हाल ही सरकार चला रहे कुछ विधायकों को जो अतिरिक्त पद बांटे थे उन्हें लाभ के दायरे से बाहर करने के लिए संशोधन विधेयक लेकर आ रही है।

विज्ञापन


इस सत्र में चार विधेयक पेश होंगे। जिसमें राज्य अधीनस्थ्ज्ञ सेवा चयन आयोग के गठन का विधेयक भी शामिल है। विधानसभा सचिवालय में आए प्रश्नों की छटाई के बाद नब्बे प्रश्न सदन में आएंगे।

विज्ञापन

ढाई हजार करोड़ का अनुपूरक बजट होगा पेश

assembly session in gairsain

हरीश रावत सरकार की ओर से बुलाए गए पहले सत्र में उन विभागों के अनुपूरक बजट भी पेश होंगे जिन्हें मुख्यमंत्री ने सृजित किया है।

सत्र के पहले ही दिन नए विभागों के लिए आवंटित ढाई हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। चार विधेयकों में राज्य विधानमंडल अनर्हता निवारण संशोधन विधेयक और अधिकारियों के वेतन एवं भत्ते विधेयक भी शामिल है।

सरकारी पदों को लाभ के दायरे से बाहर करने केलिए राज्य विधानमंडल अनर्हता संशोधन विधेयक 2014 के नाम से दो विधेयक लाए जाएंगे।

सत्र में उठेंगे नब्बे सवाल

assembly session in gairsain

सदन में कुल नब्बे सवाल उठाए जाने हैं। जिनमें 19 तारांकित प्रश्न और 71 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। सत्र के अंतिम दिन आधा दिन असरकारी प्रस्तावों पर चर्चा के लिए रखा गया है।

विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र के दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष की ओर से पर्वतीय क्षेत्रों से जुड़े मुद्दे व संकल्प प्रस्ताव की भी छूट दे रही है।

सरकार की ओर से इस सत्र को कृषि और शिक्षा पर फोकस बताया जा रहा है लिहाजा चर्चा के लिए कोई प्रस्ताव आ सकता है।

विज्ञापन

लाभ के दायरे से बाहर होंगे बांटे गए पद

assembly session in gairsain

सरकार व‌िधायकों को बांटे गए पदों को लाभ के पद के दायरे से बाहर रखने के ल‌िए एक्ट लाएगी।

इन पदों में शामिल हैं आवास विकास परिषद व आवास निधि, आपदा पुनर्निर्माण क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति, राज्य अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास परिषद, राज्य स्तरीय जिला योजना अनुश्रवण एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद एवं पिछड़ा वर्ग निधि अनुश्रवण।

इसके अतिरिक्त तीर्थाटन प्रबंधन एवं धार्मिक मेला परिषद, सीमांत क्षेत्र कार्यक्रम अनुश्रवण परिषद, हरिद्वार/रुड़की विकास प्राधिकरण, राज्य खनिज विकास परिषद, राज्य सलाहकार संविदा श्रम बोर्ड, एससीएसपी व टीएसपी अधिनियम अनुपालन व अनुश्रवण समिति, समाज कल्याण व राज्य संपत्ति विभाग के सलाहकार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed