फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   assembly election in uttarakhand

विस उपचुनाव से पहले भाजपा के हाथ लगा बड़ा मुद्दा

Tue, 03 Jun 2014 12:20 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 03 Jun 2014 12:20 PM IST
विज्ञापन
assembly election in uttarakhand

लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) एमसी बधानी को उपनल चेयरमैन पद से हटाए जाने से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ रही हैं।

विज्ञापन

 
बधानी के मुद्दे पर कांग्रेस के घेरेगी भाजपा
कांग्रेस के राज्यमंत्री के प्रदेश सरकार के खिलाफ मुखर होने से भाजपा को विधानसभा उपचुनाव से पहले बड़ा मुद्दा हाथ लग गया है।

जनरल बधानी के राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के अध्यक्ष पद छोड़ने से आपदा पुनर्निर्माण कार्यों पर भी सवाल खड़े हुए हैं।

जनरल बधानी उपनल से हटने के बाद से कैबिनेट मंत्री हरक सिंह को टारगेट कर सरकार को कमजोर बता रहे हैं। राज्य मंत्री की ओर से सीएम हरीश रावत पर निशाना साधने से कांग्रेस के बीच चल रही उठापटक भी सार्वजनिक हो गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के करीबी माने जाने वाले जनरल बधानी को हटाने के पीछे राजनीतिक कारण माने जा रहे हैं। ऐसे में भाजपा के हाथ दो बड़े मुद्दे लग गए हैं।
विज्ञापन


कमजोर साबित हो रही सरकार
पहला यह कि दर्जा प्राप्त मंत्री के काबीना मंत्री और सीएम को कटघरे में खड़ा करने से सरकार कमजोर साबित हो रही है।

दूसरा बधानी का आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में सलाहकार समिति को नजरअंदाज किए जाने का आरोप भी सरकार को भारी पड़ सकता है। बधानी ने पूर्व सैनिकों की अनदेखी के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब भाजपा नेताओं ने मौके का फायदा उठाते हुए दोनों मुद्दों पर कांग्रेस की घेराबंदी शुरू कर दी है। भाजपा का मानना है कि डोईवाला और सोमेश्वर विधानसभा उपचुनाव में इन मुद्दों का फायदा लिया जा सकता है।


मुख्यमंत्री हरीश रावत के उपचुनाव में उतरने से भाजपा इन मुद्दों के जरिए कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा सकती है। उधर, बधानी प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली के खिलाफ कांग्रेस आला कमान से पत्राचार करने की तैयारी में हैं।

तीन पदों के लिए ही प्रत्याशी घोषित करेगी भाजपा
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी एक दो दिन में अपने पत्ते खोल सकती है। पार्टी ने कुछ मुद्दों पर मापदंड बनाने की कोशिश जरूर की है।

यह लगभग तय है कि भाजपा केवल तीन पदों जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्य और ब्लॉक प्रमुख के लिए ही प्रत्याशियों की अधिकृत सूची जारी करेगी।

संभावना है कि जिलों में पंचायत चुनाव की टोह लेने गईं टीमें मंगलवार तक प्रदेश अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंप सकती हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने इस बात के संकेत दिए है कि एक स्तर तक ही पंचायत चुनाव के लिए पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी होगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य व ब्लॉक प्रमुख के पदों के लिए ही भारतीय जनता पार्टी अपनी सूची में जारी करेगी।

चार दिन पहले प्रदेश अध्यक्ष की तरफ से गठित टीमें पड़ताल के लिए जिलों में भेजी गईं थी। ये टीमें मंगलवार तक अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed