फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Assembly election for Lohaghat seat

लोहाघाट सीट भी बीजेपी के खाते में, पूरन सिंह फर्त्याल ने 834 वोटों से मारी बाजी

Wed, 15 Mar 2017 06:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 15 Mar 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
Assembly election for Lohaghat seat
- फोटो : amar ujala

उत्तराखंड की लोहाघाट सीट पर बुधवार को हुए चुनाव में भाजपा नेता पूरन सिंह फर्त्याल ने 834 वोटों से जीत दर्ज की। चुनाव में उन्होंने खुशाल स‌िंह अध‌िकारी को हराया।

विज्ञापन


बता दें क‌ि बता दें क‌ि विधानसभा की लोहाघाट सीट के 128 नंबर के बूथ कर्णकरायत में बुधवार सुबह आठ बजे से ही कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरु हो गया था। कर्णकरायत बूथ पर 49.88% मतदान हुआ। 
विज्ञापन


बता दें क‌ि 178 बूथ वाले इस लोहाघाट सीट पर 177 बूथों की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी पूरन सिंह फर्त्याल को डाक मतपत्रों सहित कुल 27316 और कांग्रेस उम्मीदवार खुशाल सिंह अधिकारी को 26827 वोट मिले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


11 मार्च को मतगणना के दौरान कर्णकरायत बूथ की ईवीएम तकनीकी खराबी के कारण खोली नहीं जा सकी थी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद इस बूथ पर दोबारा मतदान कराया जा रहा है। 

बुधवार सुबह से ही बूथ में मतदान के लिए मह‌िलाएं, युवा और बुजुर्ग लाइन में लगे रहे। कर्णकरायत बूथ में पहले घंटे में 64 वोट डाले गए थे। वहीं 9 बजे तक 7.43 % मतदान हुआ। बूथ में 10बजे तक 16.23% मतदान हुआ।


वहीं 11 बजे तक 24.53% मतदान हुआ और 12 बजे तक 32.94% लोग मतदान करने पहुंचे। एक बजे तक 37.8% मतदान हुआ। वहीं दो बजे तक 41.31% मतदान दर्ज क‌‌िया गया। शाम पांच बजे शांत‌िपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed