फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Assam Rifles soldier becomes victim of poisoning between Delhi-Doon

Dehradun News: असम राइफल्स का सिपाही दिल्ली-दून के बीच हुआ जहर खुरानी का शिकार

Mon, 28 Apr 2025 12:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Assam Rifles soldier becomes victim of poisoning between Delhi-Doon
I
विज्ञापन

IIअसम राइफल्स के सैनिक वारंट ऑफिसर मगन सिंह नेगी शनिवार रात को दिल्ली से आते हुए बस में जहर खुरानी गिरोह का शिकार हो गए। बेहोशी की हालत में उन्हें देहरादून आईएसबीटी पर बस से उतारा गया। उनका फिलहाल कोरोनेशन अस्पताल में इलाज चल रहा है।
I
I
I
Iमगन सिंह का आईडी कार्ड उनके पास नहीं मिला है। इसके अलावा गिरोह ने उनका क्या-क्या सामान चोरी किया है, यह जानकारी वह होश में आने के बाद ही दे सकेंगे। असम राइफल्स संगठन के सचिव अशोक नेगी उनके परिजनों के साथ कोरोनेशन अस्पताल में मिलने के लिए पहुंचे थे। अशोक नेगी ने बताया कि मगर सिंह नेगी वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश में 10वीं असम राइफल्स में तैनात हैं। उनका घर प्रेमनगर में हैं। उनके परिवार वाले पूजन के लिए अपने गांव बंगाली, पैठाणी पौड़ी गढ़वाल गए हुए हैं।
विज्ञापन

I
Iमदन सिंह नेगी घर आने के बाद दिल्ली से शनिवार रात नौ बजे उत्तर प्रदेश परिवहन की सहारनपुर डिपो की बस में बैठे थे। बस यहां आईएसबीटी पर रात करीब एक बजे पहुंची। बस कंडक्टर व अन्य लोगों ने देखा कि मगन सिंह बेहोश बैठे हुए हैं। मौके पर पुलिसकर्मियों को बुलाया गया। इन्होंने मदन सिंह नेगी को कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि मगन सिंह नेगी को गाजियाबाद में किसी व्यक्ति ने कोई वस्तु खाने को दी या फिर सुंघाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iअशोक नेगी ने बताया कि असम राइफल्स की सभी बटालियनों और मुख्य कार्यालयों की ओर से सैनिकों को छुट्टी या ड्यूटी पर जाते समय अनजान व्यक्ति से भोजन आदि ग्रहण करने की सख्त मनाही है। बावजूद इसके सिपाही इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। चौकी प्रभारी आईएसबीटी देवेश खुगशाल ने बताया कि मगन सिंह के परिजन आए थे और उनका सामान लेकर गए हैं। उन्होंने फिलहाल इस बाबत कोई शिकायत नहीं की है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed