फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Assam Rifles Hawaldar died after shock with High Tention Line in Kashipur

काशीपुर: 27 असम राइफल्स में तैनात हवलदार शहीद, हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से हुआ हादसा

Sun, 20 Jan 2019 11:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 20 Jan 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Assam Rifles Hawaldar died after shock with High Tention Line in Kashipur
Assam Rifles Hawaldar
27 असम राइफल्स में हवलदार के पद पर इंफाल (मणिपुर) में तैनात जसपाल सिंह रावत हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर शहीद हो गए। वह 41 वर्ष के थे।
विज्ञापन


सोमवार को उनका शव काशीपुर लाया जाएगा। रावत मूलत: धुमाकोट के ग्राम सागेड़ा के रहने वाले थे। 22 वर्ष पूर्व उनकी भर्ती मेघालय के शिलांग में हुई थी। 19 जनवरी को डयूटी के दौरान वह एक स्थान से दूसरे स्थान को सीढ़ी लेकर जा रहे थे। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। उनके छोटे भाई हर्ष पाल भी वहीं तैनात हैं।

उनके पिता राजेंद्र सिंह वर्ष 1995 में 6 मैकेनाइज गढ़वाल राइफल्स से सेवानिवृत्त हुए थे। जसपाल ने 2013 में यहां सैनिक कॉलोनी में मकान बनाया था। वह मई 2018 में दो माह की छुट्टी पर घर आए थे। उन्होंने कुछ दिन पूर्व काशीपुर आने को छुट्टी के लिए आवेदन किया था लेकिन उनकी छुट्टी स्वीकृत नहीं हुई थी।
विज्ञापन


परिवार में पत्नी उर्मिला के अलावा तीन बेटियां मोनिका (16) सोनिका (13) अनामिका (9) और बेटा आकाश (छह) हैं। तीनो बेटियां शिवालिक होली माउंट और पुत्र मारिया असुम्पटा में पढ़ता है। शहीद जसपाल का शव सोमवार को काशीपुर लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed