{"_id":"600ad2984a747e85903f88da230bc5f2","slug":"asp-udham-singh-nagar-transferred","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता को धता बताकर किया एएसपी का ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता को धता बताकर किया एएसपी का ट्रांसफर
अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Fri, 07 Mar 2014 12:44 PM IST
विज्ञापन
आचार संहिता को धता बताकर शासन ने ऊधम सिंह नगर के एएसपी यशवंत सिंह चौहान का स्थानांतरण कर दिया है।
विज्ञापन
पढ़ें, चुनाव की घोषणा से पहले रावत ने दी युवाओं को सौगात
उनके स्थान पर एएसपी तारा दत्त बैला को चार्ज दिया गया है। चौहान को विजिलेंस हल्द्वानी भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक देर रात देहरादून से आए एएसपी तारा दत्त बैला ने ऊधम सिंह नगर के एएसपी का चार्ज ग्रहण कर लिया था।
विज्ञापन
पढ़ें, उत्तराखंड में पिछली बार इनके सिर सजा था ताज
विज्ञापन
लेकिन स्थानांतरण के लिखित आदेश एएसपी यशवंत सिंह चौहान को नहीं मिले थे। इसलिए उन्होंने चार्ज नहीं छोड़ा। बताया जा रहा है कि गुरुवार की दोपहर तीन बजे एएसपी यशवंत सिंह चौहान को स्थानांतरण के लिखित आदेश मिले जो चार मार्च का है।
पढ़ें, चार बेटियों ने पिता को मुखाग्नि देकर ऋण उतारा
इसके बाद उन्होंने एएसपी ऊधम सिंह नगर का चार्ज छोड़ दिया। एएसपी चौहान को विजिलेंस हल्द्वानी भेजा गया है।