Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Asian Waterbird Census migratory birds count found 5,806 birds of 126 species Dehradun Uttarakhand news

Uttarakhand: एशियन वाटरबर्ड सेंसस के तहत गणना, 126 प्रजातियों के 5806 प्रवासी पक्षी मिले, कई दुलर्भ भी शामिल

Wed, 21 Jan 2026 11:54 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर/हरबर्टपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर/हरबर्टपुर। Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 21 Jan 2026 11:54 AM IST
सार

आसन वेटलैंड में प्रवास कर रहे पक्षियों की गणना की गई। इस दौरान स्टेप ईगल, कॉमन पोचार्ड, फेरूगिनस डक, इजिप्शियन वल्चर, पालाश फिश ईगल, एशियन वूली नेक्ड स्टॉर्क, रिवर लैपविंग जैसी दुलर्भ व संकटग्रस्त प्रजातियों के पक्षी भी वेटलैंड में दिखाई दिए।

विज्ञापन
Asian Waterbird Census migratory birds count found 5,806 birds of 126 species Dehradun Uttarakhand news
प्रवासी पक्षी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड में एशियन वाटरबर्ड सेंसस के तहत चल रहे प्रवासी पक्षियों की गिनती का अभियान आसन वेटलैंड में चलाया गया। इस दौरान 126 प्रजातियों की 5806 पक्षियों की गणना की गई। गणना के दौरान कुछ ऐसी प्रजातियों के पक्षी भी वेटलैंड में दिखाई दिए जो या तो दुर्लभ हैं या फिर संकटग्रस्त श्रेणी में आते हैं। गणना में भारी संख्या में पक्षी प्रेमी, स्वयंसेवक, छात्र-छात्राएं व वनकर्मी शामिल रहे।

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय जलपक्षी गणना के 40वें और भारतीय जलपक्षी गणना के 60वें अभियान के तहत आसन वेटलैंड में प्रवास कर रहे पक्षियों की गणना की गई। इस दौरान स्टेप ईगल, कॉमन पोचार्ड, फेरूगिनस डक, इजिप्शियन वल्चर, पालाश फिश ईगल, एशियन वूली नेक्ड स्टॉर्क, रिवर लैपविंग जैसी दुलर्भ व संकटग्रस्त प्रजातियों के पक्षी भी वेटलैंड में दिखाई दिए। सबसे अधिक संख्या में सुर्खाब वेटलैंड में नजर आया।

विज्ञापन


2024 में की गई पक्षी गणना 
इस प्रजाति के पक्षी की संख्या 983 चिह्नित की गई। अधिक संख्या में सुर्खाब के आने के कारण ही वेटलैंड को रामसर साइट का दर्जा भी मिला हुआ है। गणना के समनव्यक संजय सोंधी ने बताया पक्षी गणना का आंकड़ा पिछले वर्ष की अपेक्षा बेहतर रहा। 2024 में की गई पक्षी गणना में 118 प्रजातियों के 5287 पक्षी वेटलैंड में पाए गए थे जबकि इस बार 126 प्रजातियों के 5806 पक्षी गिने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...देहरादून: होमगार्ड वर्दी घोटाला...जांच शुरू, डिप्टी कमांडेंट पर एक करोड़ का सामान तीन करोड़ में खरीदने का आरोप

गणना के इस कार्य में उत्तराखंड वन विभाग, उत्तराखंड राज्य जैव विविधता बोर्ड, ई बर्ड इंडिया, एशियन वाटरबर्ड सेंसस, कई शैक्षणिक संस्थानों व तितली ट्रस्ट, दून नेचर वॉक, वाइल्ड लाइफ प्रिवेंशन सोसायटी आदि के प्रतिनिधि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed