फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ashutosh gowariker will not bring family uttarakhand

'परिवार को कभी नहीं लाऊंगा उत्तराखंड'

Mon, 17 Feb 2014 10:30 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 17 Feb 2014 10:30 AM IST
विज्ञापन
ashutosh gowariker will not bring family uttarakhand

'काम तो ठीक है, लेकिन सैर सपाटे के लिए परिवार को इन टूटे-फूटे रास्तों पर कभी नहीं लाऊंगा।'

विज्ञापन


उनके दिल को छू गई खूबसूरती
उत्तराखंड की बदहाल सड़कों पर यह टिप्पणी है मशहूर फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की। हालांकि, यहां की खूबसूरती उनके दिल को छू गई। कहा कि ऐसी खूबसूरती उन्होंने कभी नहीं देखी। हिमाचल और कश्मीर में भी नहीं।

पढ़ें, जेईई मेंस में दी गई सुविधा ही बन गई मुसीबत
विज्ञापन


आशुतोष इन दिनों टीवी शो ‘एवरेस्ट शो’ की शूटिंग के सिलसिले में पहाड़ की मुश्किल राहों से रू-ब-रू हो रहे हैं। देहरादून में पत्रकारों से उन्होंने कहा कि मैं काम के सिलसिले में आया हूं। इसलिए रास्ता जैसा भी हो, मुझे चलना ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन परिवार के साथ इन रास्तों पर रिस्क नहीं ले सकता। कहा कि आपदा में सबकुछ खोने और तमाम दुश्वारियों के बावजूद यहां के लोगों का जज्बा बेमिसाल है।
 
उत्तराखंड से अनजान रहे फिल्म मेकर
आशुतोष ने कहा कि उत्तराखंड जब तक यूपी का हिस्सा था तब तक किसी का ध्यान इधर नहीं गया। टूरिज्म डेवलप नहीं होना भी इसकी प्रमुख वजह रही। इसलिए फिल्म मेकर उत्तराखंड से अनजान रहे।


पढ़ें, अब उत्तराखंड का हर आदमी हुआ लखपति

उन्होंने बताया कि 1986 में जब जम्मू-कश्मीर में दिक्कत हुई तो फिल्म बनाने वाले यूरोप चले गए, क्योंकि उन्हें उत्तराखंड के बारे में कुछ पता नहीं था।

‘एवरेस्ट शो’ में दून के 25 कलाकार
एवरेस्ट शो पर्वतारोहियों पर आधारित है। इसकी शूटिंग उत्तरकाशी, हर्षिल, दून आदि जगहों पर होगी। इसमें दून से 25 थियेटर आर्टिस्ट को मौका मिला है।

पढ़ें, ...तो क्या उत्तराखंड के सीएम से नाराज हैं उनके मंत्री

उत्तराखंड के बाद मुंबई, नेपाल और न्यूजीलैंड में इसकी शूटिंग होगी। आशुतोष ने बताया कि नाटक में पहनावा, बोली और लोकेशन के जरिये उत्तराखंड की झलक दिखेगी।

पहले छिपाई जाती थी लोकेशन
एक सवाल के जवाब में आशुतोष ने कहा कि पुराने समय में फिल्म मेकर शूटिंग की लोकेशन को छिपा कर रखते थे। उन्हें लगता था कि लोकेशन उन्होंने तलाशी है तो दूसरे को इसका फायदा नहीं मिलना चाहिए। अब समय बदल गया है।

पढ़ें, मोदी के 'डर' से उत्तराखंड के सीएम ने दिए पांच लाख

नाटक या फिल्म से पहले उस जगह का नाम, पहचान आदि बताया जाता है। यह फिल्म और उस जगह दोनों के लिए फायदेमंद होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed