फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ashram Paddhati High School won the under-14 girls kho-kho

Dehradun News: अंडर-14 बालिका खो-खो में आश्रम पद्धति हाई स्कूल ने मारी बाजी

Sun, 28 Dec 2025 07:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 07:46 PM IST
विज्ञापन
Ashram Paddhati High School won the under-14 girls kho-kho
लाखमंडल में आयोजित प्रतियोगिता में भाला भेंकता छात्र। स्रोत विद्यालय
- न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चकराता। लाखामंडल स्थित अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में दो दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर-14 बालिका वर्ग खो-खो में आश्रम पद्धति हाई स्कूल ने बाजी मारी। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर काॅलेज लाखामंडल को दूसरा स्थान मिला। अंडर-14 बालक वर्ग में अटल उत्कृष्ट राइंका लाखामंडल के छात्र अव्वल रहे। अंडर-19 बालक व बालिका वर्ग में भी अटल उत्कृष्ट राइंका लाखामंडल ने जीत हासिल की। अंडर-14 बालक कबड्डी में राइंका लाखामंडल प्रथम, धौरा द्वितीय व म्यूंडा तृतीय स्थान पर रहा। एथलेटिक्स 60-600 मीटर दौड़ में चमन प्रथम, मुकेश द्वितीय व करन तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में शिवा प्रथम, अरुण द्वितीय व राकेश को तीसरा स्थान मिला। चक्का फेंक में अरुण प्रथम रहे। अंडर-19 बालक वर्ग 100 व 200 मीटर दौड़ में अनुज वर्मा ने बाजी मारी। 400 मीटर में अबुल चौहान व 800 मीटर में कृष टम्टा प्रथम रहे। गोला व चक्का फेंक में सुमित और भाला फेंक में रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन के अवसर पर प्रधानाचार्य केंद्र सिंह असवाल, मोहम्मद असलम, भगवती प्रसाद सेमवाल, राकेश प्रसाद मैठाणी, मनोज कुमार, प्रेमदत्त नौटियाल, वरूण मिश्रा, शालू, अमिता रावत, अंजू, हरेंद्र रावत, बबीता दौरियाल, अक्षय कुमार, विपिन चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed