{"_id":"fcc4b98e1ae3e9eba6a2aff1a73e3fa1","slug":"ashish-rawat-works-in-dhoom-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशीष ने रचा धूम-3 का वर्चुअल संसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशीष ने रचा धूम-3 का वर्चुअल संसार
अभिषेक बहुगुणा/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 20 Dec 2013 10:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में रिलीज हो रही आमिर खान स्टाटर फिल्म शुक्रवार को धूम मचाएगी। देश की साथ ही उत्तराखंड के श्रीनगर में इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
हॉलीवुड की फिल्मों में भी दिखा चुके कमाल
इस फिल्म श्रीनगर के आशीष रावत ने कल्पनाओं का संसार रचा है। पेशे से एनिमेशन डिजायनर आशीष बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड की फिल्मों में भी अपना कमाल दिखा चुके हैं।
विज्ञापन
20 दिसंबर को धूम-3 की रिलीज पर लोग सिल्वर स्क्रीन पर आमिर खान से ज्यादा शहर के युवा एनिमेशन डिजाइनर आशीष रावत का नाम देखने को उत्साहित हैं। कमलेश्वर निवासी आशीष इस फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
विज्ञापन
करीब एक दशक से एनिमेशन का संसार रच रहे इस सीनियर एनवायर्नमेंट आर्टिस्ट ने धूम के अलावा हॉलीवुड की फिल्मों में भी अपना जादू दिखाया है।
हैरी पॉटर सीरीज की आखिरी फिल्म द डेडली हॉलोज का थ्री डी वर्जन और विधु विनोद चोपड़ा की आने वाली हॉलीवुड फिल्म ब्रोकन हॉर्सेस में भी आशीष अपना कमाल दिखा चुके हैं।
ये है आशीष की कहानी
आशीष की कहानी भी बॉलीवुड फिल्मों से कुछ कम नहीं है। आशीष ने 2003 में गढ़वाल विश्वविद्यालय से बीकॉम किया। तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे आशीष के बड़े भाई अर्जुन आर्मी में मेजर हैं, जबकि बड़ी बहन की शादी हो चुकी है।
माता-पिता चाहते थे कि आशीष घर पर रहकर ही कोई बिजनेस शुरू करें। लेकिन उनके सपने कुछ और ही थे। घरवालों के विरोध के बावजूद आशीष ने पुणे जाकर सीडैट से डिप्लोमा इन एडवांस कंप्यूटर आर्ट्स किया और फिर आगे की कहानी सबके सामने है।
आशीष मेरे सबसे खास दोस्तों में शुमार रहा है। केवी से हम दोनों साथ ही पढ़े और अब भी लगातार संपर्क में हैं। उसकी हर फिल्म जरूर देखता हूं। इस बार धूम-3 का भी बेसब्री से इंतजार है, पहले ही दिन इस फिल्म को जरूर देखूंगा।
- विश्वविजय सिंह देव, सचिव मंडी समिति, रुद्रपुर
वैसे तो आशीष मेरे बड़े भाई के दोस्त हैं, मगर मुझसे भी उनकी काफी अच्छी दोस्ती है। धूम-3 को लेकर हम सभी काफी उत्साहित हैं। सभी दोस्तों ने इस हफ्ते देहरादून जाकर फिल्म देखने की योजना बनाई है।
- अनूप बहुगुणा, सभासद, वार्ड-1 श्रीनगर