{"_id":"d35b602ee0bb77def11aa1932ea61607","slug":"ashish-pandit-writes-songs-for-bollywood","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर. राजकुमार में छाई दून के आशीष की कलम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर. राजकुमार में छाई दून के आशीष की कलम
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 16 Nov 2013 08:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म रेडी के ढिंका चिका... और बर्फी के मैं क्या करूं... जैसे गानों से देहरादून के आशीष पंडित बॉलीवुड में खास जगह बना चुके हैं।
विज्ञापन
सिर चढ़कर बोल रहा है कलम का जादू
अब इनकी कलम का जादू आर. राजकुमार फिल्म के गानों कद्दू कटेगा... और मत मारी गई... से दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। आशीष इन दिनों दोस्त की शादी के लिए लक्ष्मी रोड स्थित अपने घर पर छुट्टी बिता रहे हैं। आशीष ने अमर उजाला को बताया कि अब कोई गाना दो महीने से ज्यादा टिक नहीं पाता।
पढ़ें, इधर सीएम कुर्सी से उठे, उधर सचिन आउट
विज्ञापन
ऐसे में अपने गाने को जगह दिलाने के लिए वह जुमलों का इस्तेमाल करते हैं। दिसंबर में रिलीज हो रही फिल्म आर. राजकुमार में उन्होंने ऐसे ही जुमले कद्दू कटेगा सबमें बंटेगा... का इस्तेमाल किया है। बताया कि फिल्म के निर्माता-निर्देशक ने पूछा कि कद्दू ही क्यों, कोई और सब्जी क्यों नहीं तो आशीष ने उन्हें जुमले के बारे में बताया।
विज्ञापन
आने वाले किसी गाने में सुनाई देगा भाईजी
आशीष बताते हैं कि दून में भाईजी शब्द खूब चलता है, आने वाले किसी गाने में यह भी सुनाई देगा। इसके अलावा वह अपने गानों में गढ़वाली शब्दों का भी इस्तेमाल करने वाले हैं। आशीष ने बताया कि कॉकटेल के गाने तुम ही हो बंधु सखा तुम ही... के लिए उनका नाम जिमा अवॉर्ड में नॉमिनेटेड किया गया है। इससे पहले ढिंका-चिका के लिए उन्हें स्टारडस्ट अवॉर्ड मिला है।
पढ़ें, केदारनाथ में अब एक साल बाद होगी शवों की तलाश
आशीष की पत्नी प्रियानी वानी ने फरारी की सवारी का गुड नाइट और थैंक यू मूवी का हो हर घड़ी गाना गाया है। पिता तिलक पंडित ने बताया कि बेटा घर में भी लेखन जारी रखता है।
ये गीत भी लिखे हैं
भागम-भाग का प्यार का सिग्नल, 2 हॉट 2 कूल का जय-जय शिव शंकर, अपना सपना मनी-मनी का पैसा ये पैसा, हैट्रिक का कहां खो गए, सिंह इज किंग का टाइटल सांग, ढोल का नामाकूल, दे-दनादन का गले लग जा ना, गोलमाल रिटर्न का ठां करके, हैलो डार्लिंग का मैं तेरे घर आया लेकर बैंडबाजा, थैंक यू का रजिया गुंडों में फंस गई, अजब प्रेम की गजब कहानी का तेरा होने लगा हूं...
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---