फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   asharam and rampal pupils given warning to mahant mohandas

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष बोले, आशाराम और रामपाल के शिष्यों ने दी थी धमकी

Mon, 18 Sep 2017 07:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 18 Sep 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
asharam and rampal pupils given warning to mahant mohandas
श्रीमहंत नरेंद्र गिरी

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने सोमवार को खुलासा किया कि फर्जी संतों की सूची को लेकर उन्हें जो धमकी दी गई थी वह विवादित संत आशाराम और रामपाल के शिष्यों ने दी थी। 

विज्ञापन


महंत मोहनदास की गुमशुदगी को लेकर बड़ा अखाड़ा के सभागार में हुई संतों की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि उन्हें आशराम और रामपाल के शिष्यों ने गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। संभवत मोहनदास को भी ऐसे लोगों ने धमकी दी होगी।

विज्ञापन

देश के सभी अखाड़ों को खतरा

asharam and rampal pupils given warning to mahant mohandas
आशाराम बापू - फोटो : PTI

उन्होंने कहा कि फर्जी संतों की सूची को लेकर उन्हें इस मुद्दे को छोड़ देने अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी।  उन्होंने कहा कि देश के सभी अखाड़ों को खतरा है। इसलिए परिसर में सभी अखाड़ों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग सरकार से की है। उन्होंने कहा कि पूरा वाक्या संतों के सामने रखा गया है।

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को भी पूरी जानकारी दी गई है। महंत मोहनदास की गुमशुदगी को लेकर उन्होंने कहा कि पुलिस के सामने सभी संभावित बिंदुओं को रख दिया गया है। इस मामले में कोई स्थानीय कारण भी हो सकता है। पूछने पर उन्होंने संपत्ति का विवाद होने की आशंका से भी इंकार नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed