फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Asha worker did the assembly tour

आशा कार्यकर्ता ने किया विधानसभा कूच

Sat, 28 Aug 2021 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Asha worker did the assembly tour
विधानसभा कूच के दौरान रोके जाने पर रिस्पना पुल के पास विरोध-प्रदर्शन करतीं आशा कार्यकर्ता। संवा - फोटो : DEHRADUN
उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन (सीटू से संबद्ध) आशा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को धर्मपुर से विधानसभा कूच किया। पुलिस ने आशाओं को रिस्पना पुल से पहले रोक लिया। विरोध में आशाएं सड़क पर धरने पर बैठ गईं। कुछ देर बाद सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के बाद आशाओं ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष शिवा दुबे ने कहा कि आशाएं मानदेय बढ़ाने का शासनादेश जारी करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रही हैं। कार्यबहिष्कार कर सीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन के बावजूद किसी भी जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने आशा कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनी। शासन स्तर पर हुई वार्ता में सहमति बनने के बाद भी उनके संबंध में शासनादेश जारी न होने से आशाएं नाराज हैं। कहा कि बीती नौ अगस्त को स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी से यूनियन के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता हुई थी। इस पर शासन ने कुछ मांगों पर सहमति दी थी, लेकिन शासनादेश जारी नहीं होने के कारण आंदोलन जारी है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में प्रांतीय उपाध्यक्ष कलावती चन्दोला, जिलाध्यक्ष सुनीता चौहान, अनिता भट्ट, पुष्पा खंडूड़ी, लक्ष्मी राणा, पूजा, मीना, कान्ति, लीना, सुनीता, रेखा, कल्पेश्वरी, नीरजा, उर्मिला, सानिया, रेखा शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed