{"_id":"56e9648a4f1c1b68658b45e6","slug":"asha-karyakarta-siege-to-the-assembly-in-thursday","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा पर गुरुवार को गरजेंगी 12 हजार 'आशाएं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा पर गुरुवार को गरजेंगी 12 हजार 'आशाएं'
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 16 Mar 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशा कार्यकत्रियां आज मानदेय, लंबित भुगतान और अन्य मांगों को लेकर विधान सभा कूच करेंगी। उन्होंने राज्य सरकार पर लंबे समय से अनदेखी का आरोप लगाया है। संगठन पदाधिकारियों का दावा है कि पूरे प्रदेश से 12 हजार से अधिक आशाएं प्रदर्शन में भाग लेंगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन की प्रांतीय अध्यक्ष शिवा दुबे ने कहा कि अन्य स्कीम वर्कर्स की तरह मानदेय, वर्ष 2012, 2013 और 2015 की प्रोत्साहन राशि का एकमुश्त भुगतान, बोनस का भुगतान और 45वें श्रम सम्मेलन की सिफारिशें लागू करने की मांग को लेकर विधानसभा कूच किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आशाएं गर्भवती महिलाओं का प्रसव के समय तक ध्यान रखने से लेकर टीकाकरण, पोलियो अभियान व परिवार नियोजन तक में सहयोग कर रही हैं। लेकिन, उन्हें इसके मुताबिक इंसेंटिव या मानदेय नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
800 रुपये प्रतिवर्ष मानदेय देने की घोषणा कर राज्य सरकार ने उनके साथ मजाक किया है। राज्य सरकार आशाओं के कार्य को प्राइवेट हाथों में देने की बात कर रही है, जिससे आशाओं का शोषण और अधिक बढ़ जाएगा।