फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   As soon as the landing of Chandrayaan-3 took

Dehradun News: चंद्रयान की लैंडिंग पर पछवादून में मना जश्न

Thu, 24 Aug 2023 01:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
As soon as the landing of Chandrayaan-3 took
आतिशबाजी करके मनाई खुशी
विज्ञापन




विकासनगर में भाजपा नेताओं ने निकाला जुलूस

सेलाकुई में विधायक के नेतृत्व में निकली रैली

चंद्रयान तीन की लैंडिंग होते ही पछवादून में जश्न का वातावरण बन गया। गली मोहल्लों से लेकर बाजारों में लोगों ने जुलूस, रैली निकालकर अपनी खुशी का इजहार किया। उधर जगह-जगह पटाखे चलाकर युवाओं ने चंद्रयान के चांद पर उतरने की खुशी मनाई।



चंद्रयान के चांद पर उतरने के साथ ही पछवादून में जगह-जगह आतिशबाजी होने लगी। विकासनगर में मतदाता चेतना अभियान में शामिल होने के लिए आए भाजपा नेता व कार्यकर्ता जुलूस लेकर बाजार में आ गए, जहां उन्होंने भारत माता की जय के नारे लगाते हुए मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार उन्नति के मार्ग पर अग्रसर है।
विज्ञापन


सहसपुर के मांडूवाला स्थित सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चंद्रयान की लैंडिंग देख रहे छात्र-छात्राओं ने भारत माता की जय के नारे लगाकर खुशी मनाई। उधर सेलाकुई में सहसपुर के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर और सुद्धोवाला मंडल के पदाधिकारियों ने सेलाकुई बाजार में भारत माता की जय के नारे लगाकर रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन




विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सेलाकुई में तिरंगा फहराकर चंद्रयान तीन की लैंडिंग की खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान भी वितरित किया। कार्यक्रम में अनुज बंसल, गौरव अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सूरज कुमार, मोनू कुमार,अभिषेक उपस्थित रहे।


त्यूणी बाजार में पंडित शिवराम राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, व्यापारियों व स्थानीय निवासियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर चंद्रयान तीन की लैंडिंग की खुशी मनाई। इस अवसर पर छात्र संघ अध्यक्ष आदित्य जोशी, पूर्व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्रमेश रावत, जीआर शर्मा, हरपाल चौहान आदि मौजूद रहे l
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed