फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   As soon as the heat started in the plains, people started flocking towards the tourist places.

फोटो,, मैदानी क्षेत्रों में गर्मी शुरू होते ही पयर्टन स्थलों की ओर उमड़ने लगे लोग

Sun, 20 Mar 2022 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
As soon as the heat started in the plains, people started flocking towards the tourist places.
मैदानी क्षेत्रों में गर्मी शुरू होते ही पर्यटक पहाड़ों की तरफ उमड़ने लगे हैं। देहरादून के मसूरी, सहस्त्रधारा, गुच्चुपानी और मामदेवता आदि पर्यटन स्थलों पर भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को भी पर्यटकों ने मसूरी की पहाड़ियों में सुहाने मौसम का आनंद लिया, वहीं गुच्चुपानी और सहस्त्रधारा पिकनिक स्पॉट पर गर्मी से निजात के लिए पर्यटक झरनों और तालाबों में मौजमस्ती करते नजर आए।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिन से देहरादून शहर के अलावा मैदानी क्षेत्रों में भी गर्मी बढ़ने लगी है। उमस और चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए अब पर्यटकों ने दून और आसपास के पिकनिक स्पॉट का रुख करना भी शुरू कर दिया है। शनिवार को मसूरी रोड, सहस्त्रधारा रोड और गुच्चुपानी के लिए जाने वाले सड़क मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार नजर आने लगी थी। गुच्चुपानी में पर्यटकों ने सुरंग के भीतर जाकर नदी में बहते पानी और सुरंग के ऊपर से टपकते हुए पानी का जमकर आनंद उठाया। गुच्चुपानी में देर शाम तक पर्यटकों का तांता लगा हुआ था। वहीं, सहस्त्रधारा में भी दिनभर पर्यटकों की बड़ी तादात देखने को मिली। इनमें ज्यादातर पर्यटक सहारनपुर, मेरठ, दिल्ली और हरियाणा के थे। पर्यटकों का कहना था कि मैदानी क्षेत्रों में अभी से बहुत गर्मी पड़ने लगी है। होली, सप्ताहंत और रविवार की छुट्टी के कारण घूमने का मौका भी मिल गया। घर में होली मनाने के बाद कुछ पर्यटक शुक्रवार रात को ही तो कई शनिवार सुबह मैदानी क्षेत्रों से देहरादून और मसूरी के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

पर्यटकों को नहीं होगी परेशानी, की जा रही व्यवस्था
जिलाधिकारी डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि पर्यटकों की आमद बढ़ना प्रदेश की आर्थिकी बढ़ने को देखते हुए सुखद है। पर्यटकों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए पर्यटन, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों को समन्वय बनाते हुए जरूरी व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, जिले के पुलिस उमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने कहा कि पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पर्यटन स्थलों और वहां जाने वाले सड़क मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस की तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed