फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Arvind pandey told new zealand and ireland team cricket will be held in dehradun soon

T20: मैच देखने पहुंचे खेल मंत्री अरविंद पांडेय, कहा अगस्त में इन दो बड़ी टीमों के बीच होगा मुकाबला

Fri, 08 Jun 2018 06:40 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 08 Jun 2018 06:40 AM IST
विज्ञापन
Arvind pandey told new zealand and ireland team cricket will be held in dehradun soon
arvind pandey

देहरादून में अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे टी20 का फाइनल मैच देखने खेल मंत्री अरविंद पांडेय भी पहुंचे। वहां उन्होंने बताया कि इस मैच के बाद देहरादून में अगला मैच अगस्त में न्यूजीलैंड और आयरलैंडक्रिकेट टीम के बीच होगा। साथ ही जल्द इंडिया टीम भी यहां पहुंचेगी। वहीं उन्होंने कहा कि, राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम को जल्द ही बीसीसीआई से मान्यता मिल सकेगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि, अफगानिस्तान के दूसरे होमग्राउंड चुने जाने और आईसीसीसी से मान्यता मिलने के बाद अब उत्तराखंड का नाम अंतराष्ट्रीय स्तर पर चमकेगा। कहा कि इस मैच के लिए उन्होंने उत्तराखंड की जनता से सपोर्ट की अपील की थी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यहां आकर मैंने जनता में जो उत्साह देखा है उसे देखकर हमारे हौंसले और भी बुलंद हो गए हैं। जनता ने हमें पूरा सपोर्ट किया है।
विज्ञापन


कहा कि, इस मैच से आम जनता को भी लाभ पहुंचा है। गरीब आम जनता को रोजगार के अवसर भी मिले हैं। वहीं प्रदेश के युवा खिलाड़ियों का भी हौंसला बढ़ा हैं। स्टेडियम में अगर बड़ी टीमें खेलने आएंगी तो इससे युवा खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Arvind pandey told new zealand and ireland team cricket will be held in dehradun soon
t20

बता दें कि, आज देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीसरा और फाइनल टी 20 मैच है। आज मैच को लेकर हर किसी के मुंह पर राशिद खान का नाम है। राशिद खान पिछले दो मैच में शानदार प्रदर्शन कर अफगानिस्तान की टीम को जीत दर्ज करा चुके हैं। अब देखना ये है कि क्या राशिद की फिरकी से इस बार बांग्लादेश की टीम ढेर हो पाएगी।

वहीं शुरुआती दो मैच हारकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज गंवा चुकी बांग्लादेश की टीम आज तीसरे मैच में सम्मान बचाने के मकसद से मैदान में उतरी है। वहीं अफगानिस्तान की टीम तीसरा मैच भी जीतकर बांग्लादेश का सूपड़ा साफ करने की फिराक में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed