फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Arvind Kejriwal Will do publicity of mayor candidate rajni rawat in nikay chunav 2018

रजनी रावत के लिए वोट मांगेंगे केजरीवाल और मनीष सिसोदिया, प्रचार में उतरेंगे कई मंत्री और विधायक

Mon, 29 Oct 2018 08:23 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 29 Oct 2018 08:23 AM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal Will do publicity of mayor candidate rajni rawat in nikay chunav 2018
अरविंद केजरीवाल/रजनी रावत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत कई मंत्री और विधायक निकाय चुनाव में दून से मेयर पद की प्रत्याशी रजनी रावत के लिए वोट मांगेंगे। मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने स्टार प्रचारक के रूप में दून आने पर अपनी सहमति जता दी है। 

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी (आप) ने देहरादून नगर निगम में रजनी रावत को मेयर पद का प्रत्याशी उतारा है। इसके अलावा 27 वार्डों में भी पार्टी ने पार्षद प्रत्याशी उतारे हैं। निकाय चुनाव के बहाने पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए भी दून में संगठन को मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन

अलका लांबा होंगी स्टार प्रचारक

इसको लेकर आप के प्रदेश पदाधिकारियों ने स्टार प्रचारक के रूप में पार्टी के बड़े नेताओं को राज्य में बुलाने का प्रस्ताव तैयार किया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने प्रचार के लिए सहमति जता दी है।

 

इसके अलावा कई कैबिनेट मंत्री और विधायक भी प्रचार के लिए पहुंच सकते हैं। विधायक अलका लांबा के स्टार प्रचारक के रूप में कई जगह कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। मेयर पद की प्रत्याशी रजनी रावत ने बताया कि जल्द बड़े नेताओं के कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। मीडिया समन्वयक राकेश काला के अनुसार, देश के कई इलाकों से बड़े किन्नर नेता भी चुनाव प्रचार के लिए पहुंच सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed