फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Arun Singh Rawat becomes Director General of ICFRE

अरुण सिंह रावत बने आईसीएफआरई के महानिदेशक

Wed, 18 Mar 2020 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Arun Singh Rawat becomes Director General of ICFRE
आईसीएफआरई के नए महानिदेशक अरुण सिंह रावत ।
वन अनुसंधान संस्थान के निदेशक अरुण सिंह रावत को भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् (आईसीएफआरई) का नया महानिदेशक बनाया गया है। पूर्व महानिदेशक डॉ. एससी गैरोला के अपने मूल कैडर महाराष्ट्र चले जाने के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

नवनियुक्त महानिदेशक अरुण सिंह रावत 1986 बैच के झारखंड कैडर के भारतीय वन सेवा अधिकारी हैं। वर्तमान में वह वन अनुसंधान संस्थान के निदेशक पद पर तैनात हैं। महानिदेशक रावत भौतिक विज्ञान और वानिकी में स्नातकोत्तर हैं। उन्होंने मानव संसाधन प्रबंध विकास एवं संचालन अनुसंधान में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके अलावा कानून में भी स्नातक की डिग्री हासिल की है। महानिदेशक रावत झारखंड में पीसीसीएफ कैडर के अधिकारी हैं और उन्होंने झारखंड में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। महानिदेशक रावत देश के कई राज्यों के अलावा कई देशों में वानिकी पर व्याख्यान दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed