{"_id":"57d0e7594f1c1b7f2f31975f","slug":"arun-jaitley-will-visit-nainital","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में चार दिन रहेंगे वित्त मंत्री जेटली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में चार दिन रहेंगे वित्त मंत्री जेटली
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Thu, 08 Sep 2016 09:52 AM IST
विज्ञापन
arun jaitley
वित्त मंत्री अरुण जेटली नौ सितंबर को नैनीताल राजभवन पहुंच रहे हैं। वह 13 सितंबर तक नैनीताल राजभवन में रुकेंगे।
विज्ञापन
इसकी तैयारी को लेकर दिन भर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगे रहे। सूत्रों के अनुसार वित्त मंत्री जेटली नौ सितंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट से तीन बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
जहां से सड़क मार्ग द्वारा नैनीताल राजभवन पहुंचेंगे और वही ठहरेंगे। सूत्रों के अनुसार इसके अलावा वित्त मंत्री जेटली का जागेश्वर आदि जगहों को जाने का भी कार्यक्रम है।
विज्ञापन
डीएम दीपक रावत और एसपी सिटी यशवंत सिंह ने जेटली के नैनीताल के चार दिनी प्रवास की पुष्टि की है।