फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   arun jaitley preparation for 2017 assembly election

राष्ट्रपति शासन में मिली पटखनी का बदला लेने को अरुण जेटली ने चली 'चाल'

Mon, 12 Sep 2016 03:07 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल Updated Mon, 12 Sep 2016 03:07 PM IST
विज्ञापन
arun jaitley preparation for 2017 assembly election
arun jaitley

राष्ट्रपति शासन के नाम पर एक बार पटखनी खा चुकी भाजपा अब 2017 विधानसभा चुनाव के जरिए कांग्रेस से हिसाब बराबर करने की कोशिश में है।

विज्ञापन


रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से मुलाकात में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने यह जता भी दिया। जेटली ने कहा कि प्रदेश में हर हाल में भाजपा की सरकार आनी चाहिए, इससे केंद्र को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन


बता दें कि जेटली ही थे जिन्होंने 27 मार्च 2016 को प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू होने से पहले राष्ट्रपति को केंद्रीय कैबिनेट के फैसले से अवगत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब वह यह कहने से भी नहीं चूके थे कि हरीश रावत की सरकार पूरी तरह से अलोकतांत्रिक और अनैतिक है। बावजूद रावत सरकार बहाल हुई। शायद यही कसक है जो उत्तराखंड पहुंचे जेटली को यह कहने को मजबूर कर गई कि 2017 में हर हाल में भाजपा की सरकार चाहिए।

जेटली ने हाई एंड टूरिज्म का खाका भी खींचा

arun jaitley preparation for 2017 assembly election
ajay bhatt - फोटो : amar ujala

सूत्रों के मुताबिक राजभवन में रविवार को अरुण जेटली ने अजय भट्ट के साथ भाजपा के राजनीतिक समीकरण और 2017 के विधानसभा चुनाव पर करीब एक घंटे तक खुलकर बात की। उन्होंने अजय भट्ट से बातचीत के बहाने भाजपा संगठन, नेताओं की नब्ज टटोली और लगे हाथों प्रदेश में हाई एंड टूरिज्म के जरिए प्रदेश के विकास का खाका भी खींचा।

प्रदेश की हर तरह की आर्थिक मदद करने का दावा कर जेटली ने प्रदेश सरकार की ओर से केंद्र पर आए दिन लगाने वाले सौतेले व्यवहार के आरोप की धार को कुंद भी किया। कहा कि प्रदेश को जो भी चाहिए, दिया जाएगा, इसमें कोई राजनीति नहीं है।

जेटली ने भाजपा की 2017 की चुनावी रणनीति की थाह भी ली और कहा कि केंद्र की उपलब्धियों पर ही भाजपा फोकस करे तो विधानसभा चुनाव में जीत तय है। अजय भट्ट ने कांग्रेस सरकार की ओर से केंद्र पर लगाए जा रहे आरोपों का जिक्र किया।

अजय भट्ट के साथ में आए रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल और काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा से जेटली ने बात की। बकौल ठुकराल उन्होंने जेटली से साफ कहा कि प्रदेश सरकार भाजपा के विधायकों की उपेक्षा कर रही है। चीमा ने कहा कि काशीपुर में औद्योगिक संस्थान पनप नहीं पा रहे हैं।

भट्ट ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर बोला हमला

arun jaitley preparation for 2017 assembly election
हरीश रावत - फोटो : Self

जेटली से मुलाकात के बाद मीडिया से मुखातिब नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कहा कि फंडिंग पैटर्न में बदलाव पर जेटली ने साफ कहा कि इसका परीक्षण किया जाएगा। जेटली ने हाईवे का प्रदेश में सुधार न होने पर हैरानी जताई और कहा कि केंद्र सरकार इसके लिए खासा पैसा खर्च कर रही है।

जेटली ने हाई एंड टूरिज्म का खाका भी खींचा और कहा कि एयर स्ट्रिप, पंच सितारा होटल और बेहतर सड़कों की प्रदेश को जरूरत है। इसके लिए केंद्र हर तरह की मदद करेगा। प्रदेश सरकार प्रस्ताव भेजे। अजय भट्ट के मुताबिक जेटली को भाजपा को हर गतिविधि की जानकारी दी गई।

जेटली से मुलाकात के तुरंत बाद मीडिया से मुखातिब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। कहा कि प्रदेश सरकार आर्थिक संसाधनों का रोना रो रही है और हाल यह है कि फंड पार्किंग (केंद्र से मिली धनराशि) के 488 करोड़ रुपए का अभी तक उपयोग नहीं किया गया।

प्रदेश सरकार अभी तक जिला योजना बना ही नहीं पाई है। मुख्यमंत्री हरीश रावत केंद्रीय नेताओं से कुछ कहते हैं और बाहर आकर बयान कुछ और देते हैं। प्रदेश सरकार मई तक एक भी पैसा खर्च नहीं कर पाई थी। प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगते ही कई विभागों का खर्च 20 प्रतिशत तक पहुंच गया था। कहा कि केंद्र सरकार कोई भेदभाव नहीं कर रही है और प्रदेश सरकार लगातार भेदभाव के आरोप लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed