फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rto_office_two hour_no_work

आरटीओ के कार्य बहिष्कार से लगा भारी 'जाम'

Mon, 18 Nov 2013 07:28 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 18 Nov 2013 07:28 PM IST
विज्ञापन
rto_office_two hour_no_work

उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ ने कनिष्ठ सहायकों से प्रवर सहायक के पदों पर पदोन्नति न होने के मुद्दे पर आंदोलन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


पहले चरण में सोमवार को दो घंटे संभागीय परिवहन कार्यालय में कार्य बहिष्कार किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। मंगलवार को भी सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक कार्य बहिष्कार होगा।
विज्ञापन


पांच साल से मामला लटका
संघ के कोषाध्यक्ष यशवीर सिंह बिष्ट ने बताया कनिष्ठ सहायकों की पदोन्नति का मामला पांच साल से लटका हुआ है। जबकि, प्रवर सहायकों के 90 प्रतिशत पद खाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मुख्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को पदोन्नति मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि 23 नवंबर से पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार शुरू होगा।

परेशान रहे लोग
कार्य बहिष्कार के कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। उत्तरकाशी, पौड़ी और टिहरी से वाहनों का टैक्स जमा करने आए लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। दो घंटे इंतजार के बाद काम जरूर शुरू हुआ, लेकिन भीड़ ज्यादा होने से लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed