फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ARTO Clerk arresting for blame of corruption in haldwani

भ्रष्टाचार के आरोप में एआरटीओ कलर्क गिरफ्तार, ये है इस पूरे खेल का मास्टरमांइड 

Tue, 20 Jun 2017 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी                
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी                 Updated Tue, 20 Jun 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
ARTO Clerk arresting for blame of corruption in haldwani

सरकारी पैसा हजम करने के आरोप में एआरटीओ कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक कौस्तुभानंद पंत को विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ शासन के निर्देश पर 2014 में मुकदमा दर्ज कराया गया था। उस पर आठ लाख 41 हजार रुपये के गबन का आरोप है। पुलिस अब उसके सहयोगी दलाल की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


एसपी विजिलेंस डॉ. अमित श्रीवास्तव के अनुसार विजिलेंस विभाग ने टनकपुर एआरटीओ के तत्कालीन प्रवर सहायक कौस्तुभानंद पंत के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। उस पर आरोप था कि वह यात्री कर का पैसा ऑफिस में अधिक दिखाता था मगर बैंक में कम जमा करता था। भ्रष्टाचार के इस खेल में एक दलाल बड़ी भूमिका निभाता था।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि जुलाई 2006 से 2008 तक 340 वाहनों से 895622 रुपये यात्री कर के रूप में वसूले गए लेकिन बैंक में 59650 रुपये कम जमा किए गए।  इसी प्रकार जनवरी 2009 से  मार्च 2009 तक 54 चालानों के पैसे कम जमा किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने पाया कि लिपिक ने बैंक में आठ लाख 41 हजार रुपये कम जमा किए। लिपिक कौस्तुभानंद पंत इस समय हल्द्वानी कार्यालय में कार्यरत था। सोमवार की शाम विजिलेंस के निरीक्षक इंदर सिंह राणा ने उसे कार्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed