फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   artist hungry in minister function

मंत्रियों के समारोह में भूख से 'तड़पते' हैं कलाकार

Fri, 31 Jan 2014 01:55 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 31 Jan 2014 01:55 PM IST
विज्ञापन
artist hungry in minister function

लोक कलाकारों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने के मकसद से उत्तराखंड संस्कृति विभाग ने बैठक की तो एक चौकाने वाली बात सामने आई।

विज्ञापन


प्रमुखता से अवसर दिए जाने चाहिए
बैठक में कलाकारों ने कहा कि विभाग उन्हीं दलों को मौके देता है, जिनकी अफसरों से पहचान है। गुरुवार को बैठक में गढ़वाल, कुमाऊं और जौनसार से आए दलनायकों ने कहा कि जो भी दल सक्रिय हैं, उन सबको प्रमुखता से अवसर दिए जाने चाहिए।

पढ़ें, राहुल की चली तो इंदिरा बनेंगी सीएम
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मंत्रियों के कार्यक्रमों में उन्हें सुबह-सवेरे बुला लिया जाता है, लेकिन प्रस्तुतियां शाम को दी जाती हैं। इस बीच पूरे दिन कलाकार भूखे-प्यासे रहते हैं लेकिन न तो संस्कृति विभाग, न ही आयोजक इस ओर ध्यान देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, गजब, जूता बना मोबाइल चार्जर, बल्ब भी जला

विभागीय निदेशक वीना भट्ट ने कलाकारों की समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिलाया। बताया कि हर दो माह पर यह बैबैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में विभागीय अधिकारी बलराज नेगी, कलाकार गिरीश पहाड़ी, अभिषेक मैंदोला, बाबूराम शर्मा, सुरेंद्र सिंह राणा, वीरेंद्र बिष्ट, भैरव राय, राजेंद्र मेहता, गिरीश बरगली, प्रेम देवराड़ी आदि उपस्थित रहे।

ये भी समस्याएं
- कार्यक्रम की सूचना ऐन वक्त पर दी जाती है। प्रदेश से बाहर जाने के लिए रिजर्वेशन नहीं हो पाता। इससे महिला कलाकारों को खासी परेशानियां होती हैं।
- कई जगह आयोजक कलाकारों के रहने की व्यवस्था तक नहीं करते। कलाकार अपने खर्चे पर कहीं रहें तो विभाग की ओर से इस मद में राशि नहीं दी जाती।

...ताकि परिवार को मिले मदद
कलाकारों ने कहा कि सरकार ने कलाकारों के लिए पेंशन 60 वर्ष की उम्र के बाद देना तय किया है। इससे पहले किसी तरह की मदद नहीं मिलती।

पढ़ें, विदाई के बाद ये होगा बहुगुणा का नया ठिकाना

उन्होंने कहा कि कलाकारों के लिए कोई बीमा योजना बनाई जाए, ताकि पेंशन उम्र से पहले मौत हो जाने पर कलाकार के परिवार को आर्थिक मदद मिल सके। निदेशक भट्ट ने जल्द ही बीमा कंपनियों से इस पर चर्चा की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed