फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Artificial feet free of cost to Divyang

दिव्यांगों को निशुल्क लगाए कृत्रिम पैर

Sun, 12 Jan 2020 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Artificial feet free of cost to Divyang
निशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर में दिव्यांगों को व्हीलचेयर और अन्य उपकरण वितरित करते आयोजक।
श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर सेवा दल, इनरव्हील क्लब वेस्ट देहरादून और स्वास फाउंडेशन की ओर से शनिवार को हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज (लक्ष्मण चौक) में तीन दिवसीय दिव्यांग सेवा शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में कई राज्यों के दिव्यांगों को निशुल्क कृत्रिम पैर लगाए गए। साथ ही अन्य उपकरण भी बांटे।
विज्ञापन

शिविर में दिव्यांगों ने पहले रजिस्ट्रेशन कराया और इसके बाद उन्हें चिकित्सकों ने परामर्श दिया। इसके बाद दिव्यांग संबंधित स्टॉल पर पहुंचे और निशुल्क उपकरण का लिए। शिविर में कृत्रिम पैर लगवाने के लिए सबसे अधिक लोग पहुंचे। उनका माप लेकर मौके पर ही कृत्रिम पैर लगाए गए। इसके अलावा दिव्यांगों को सुनने की मशीन, ट्राई साइकिल, बैसाखी, चश्मा और अन्य उपकरण भी दिए गए। शिविर में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रहे सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों का सम्मान भी किया गया। शिविर में दिल्ली, बिजनौर, हरियाणा, गुड़गांव व अन्य हिस्सों से दिव्यांग पहुंचे। इस दौरान आचार्य मनमोहन शर्मा, ईश्वर सेमवाल ने ऑडियो सुविधा वाली गीता का अनावरण भी किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सुनील जैन ने कहा कि दिव्यांगों की सेवा परम सेवा है। हमें दिव्यांगों के कल्याण के लिए अपना आंशिक योगदान जरूर करना चाहिए। इस अवसर पर संगीत जैन, सीमा जैन, कार्यक्रम अध्यक्ष कुंवर जपिंदर सिंह, विशिष्ट अतिथि सुनील अग्रवाल, अशोक कुमार, डॉ. मुकुल, अभिषेक अग्रवाल, टीना अग्रवाल, विनीत गुप्ता, शशिकांत सिंघल, नवीन गुप्ता, विक्की गोयल, अनुराग गुप्ता, ममता अग्रवाल, फतेह चंद गर्ग, संजय कुमार गर्ग व कई अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आयोजक अनामिका जिंदल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
स्वास्थ्य सेवाओं का भी लिया लाभ :
शिविर में दिव्यांगों ने निशुल्क चिकित्सा जांच भी कराई। इसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, फिजियोथैरेपी, एक्यूप्रेशर, न्यूरोथैरेपी, स्त्री रोग, हृदय रोग, दंत, कान संबंधी जांच की गई।
----
एनआईईपीवीडी का भी रहा विशेष सहयोग
एनआईईपीवीडी की ओर से शिविर में विशेष सहयोग किया गया। दिव्यांगों को निशुल्क व्हीलचेयर, सुनने की मशीनें, चश्मे, छड़ी दी गईं। कुल 15 ट्राई साइकिल, 18 व्हील चेयर, 210 कानों की मशीन, 149 चश्मे वितरित किए। इसके अलावा कौशल विकास व समाज कल्याण की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।

----
दिव्यांगों से लाभ लेने की अपील
संजय कुमार गर्ग ने दिव्यांगों से शिविर का लाभ लेने की अपील की है। कहा कि लाभ लेने के लिए पात्र व्यक्ति का आधार कार्ड, आय प्रमाण-पत्र और दो फोटो लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed