फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Art explains society, culture and nature

Dehradun News: समाज, संस्कृति और प्रकृति को समझाती है कला

Sun, 04 Jan 2026 07:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Art explains society, culture and nature
- इमेजिनेशन एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट्स में आयोजित हुई कला प्रदर्शनी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। कला समाज, संस्कृति और प्रकृति को गहराई से समझाती है। यह मानवीय भावनाओं, मूल्यों, इतिहास और प्राकृतिक दुनिया को चित्रित करती है। सामाजिक बदलाव को प्रेरित करती है और सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित व व्यक्त करती है, जिससे लोग खुद को और अपने पर्यावरण को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं। यह बातें इमेजिनेशन एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट्स में आयोजित प्रदर्शनी में वक्ताओं ने कहीं। इससे पहले संस्कृति साहित्य व कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट ने बतौर मुख्य अतिथि प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि फाइन आर्ट्स केवल चित्र बनाना या रंग भरना भर नहीं है, बल्कि यह बच्चों और युवाओं की सोच, संवेदनशीलता और कल्पनाशक्ति को विकसित करने का सशक्त माध्यम है। राज्य मंत्री विनोद उनियाल ने कहा कि फाइन आर्ट्स का क्षेत्र बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानने और उसे निखारने का कार्य करता है। पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि कला किसी भी समाज की आत्मा होती है। जिस समाज में कला, साहित्य और संस्कृति फलती–फूलती है, वह समाज दीर्घकाल तक जीवंत रहता है। हिमालयन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य स्वाति उनियाल ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ कला का समावेश बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। फाइन आर्ट्स बच्चों को अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करने का अवसर देता है और मानसिक संतुलन बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होता है। इस मौके पर अकादमी के संचालक प्रशांत कुमार आर्य, सुधीर आर्य, पूनम आर्य, प्रियंका आर्य समेत स्कूली छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed