फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Army Soldier Shot himself by gun Admitted in hospital dehradun

सेना के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी दो गोली, अस्पताल में भर्ती

Wed, 09 Jan 2019 05:03 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 09 Jan 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
Army Soldier Shot himself by gun Admitted in hospital dehradun
- फोटो : Demo pic

क्लेमेंटटाउन कैंट में तैनात सेना के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया है। जवान ने अपनी इंसास राइफल से खुद को दो गोलियां मारीं। एक गोली गले के पास और दूसरी पेट में लगी है।

विज्ञापन


गंभीर हालत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह आईसीयू में भर्ती है। पुलिस को मिली प्राथमिक जानकारी में पता चला है कि वह मां की बीमारी के चलते परेशान रहता है। संभवतः इसी कारण उसने यह कदम उठाया है। 
विज्ञापन


क्लेमेंटटाउन थानाध्यक्ष धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि घटना दोपहर करीब साढ़े बारह बजे की है। सेना के अधिकारियों ने उन्हें रात करीब साढ़े नौ बजे घटना की सूचना दी है। 26 वर्षीय जवान यहां एक रेजीमेंट का हिस्सा था। दोपहर वह अपने साथियों के साथ ड्यूटी दे रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान उसने इंसास राइफल से गोली चला दी। गोलियों की आवाज सुनकर साथी उसकी ओर दौड़े तो जवान लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा था। एक गोली उसके गले के पास लगी थी और एक पेट में। आनन-फानन में साथियों ने उसे टर्नर रोड स्थित वेलवेड अस्पताल में भर्ती कराया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि आर्मी के अधिकारियों ने जानकारी मिली है कि जवान की मां काफी समय से बीमार थी। इसी को लेकर वह परेशान रहता था। हालांकि, वह इसके लिए छुट्टी मांग रहा था या कुछ और कारण हैं इसके बारे में पता नहीं चल सका है। पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed