{"_id":"1c213a55bffd12d533ee6846d6aed226","slug":"army-recruitment-in-dehradun-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्तीः चमोली के युवा निकले दमदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्तीः चमोली के युवा निकले दमदार
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 13 Oct 2014 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना की उम्मीदों के अनुरूप भले ही चमोली जनपद से भर्ती रैली में पहुंचे युवाओं की संख्या कम रही, लेकिन जितने चयनित हुए वह दमदार थे।
विज्ञापन
तीन दिन से चल रही भर्ती में चमोली का प्रदर्शन सबसे दमदार रहा। लगभग पांच हजार युवाओं से 327 ने दौड़ और शारीरिक क्षमता परीक्षा को पार करने में कामयाब रहे। अब तक चार जनपदों टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी और चमोली से 23 हजार से अधिक युवा रैली में पहुंच चुके हैं।
टेक्निकल के लिए 5343 युवा पहुंचे
गढ़वाल मंडल के जनपदों की भर्ती रैली में सोमवार को चमोली के युवाओं की वीरपुर (गढ़ी कैंट) में देखने को मिली है। रैली में सोल्जर जीडी (ग्राउंड ड्यूटी), सोल्जर क्लर्क व टेक्निकल के लिए 5343 युवा पहुंचे। हालांकि जनपद से हर रैली में पहुंचने की औसत संख्या साढ़े सात से आठ हजार के बीच है।
विज्ञापन
युवा कम संख्या में पहुंचे, लेकिन प्रदर्शन बेहतरीन रहा। 1600 मीटर दौड़ के बाद शारीरिक क्षमता परीक्षा सहित अन्य जांच प्रक्रिया में 327 युवाओं ने सफलतापूर्वक पार किया। यह संख्या अब तक तीन दिनों में सर्वाधिक पास प्रतिशत है।
विज्ञापन
सैन्य भर्ती अधिकारी कर्नल बीएमएस तलवार ने बताया कि भर्ती रैली में मंगलवार को रुद्रप्रयाग के युवा भाग ले सकेंगे। अबतक 23 हजार से अधिक युवा रैली में भाग ले चुके हैं, जिसमें लगभग 12 सौ मेडिकल परीक्षण तक पहुंचे हैं।
रैली के तीन दिन शेष
14 अक्टूबर को रुद्रप्रयाग जनपद के अलावा देहरादून हरिद्वार (ट्रेडसमैन) की भर्ती होगी। 15 अक्टूबर देहरादून और हरिद्वार (जीडी, क्लर्क और टेक्निकल) के युवा भाग लेंगे। जबकि 16 अक्टूबर पूरी तरह से अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण के लिए सुरक्षित है। शारीरिक और मेडकिल टेस्ट में उतीर्ण होने वाले युवा 25 जनवरी को लैंडडौन में लिखित परीक्षा देंगे।