{"_id":"c358c43c57f828baca15387dd5266587","slug":"army-recruitment-in-banbasa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती में दौड़े हजारों युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती में दौड़े हजारों युवक
ब्यूरो / अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
Updated Fri, 07 Nov 2014 02:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में चंपावत जिले की बनबसा स्थित सैनिक छावनी में शुक्रवार से फौज का भर्ती मेला शुरू हुआ।
विज्ञापन
दो हजार में से 500 हुए क्वालीफाई
मेले में पहले दिन शुक्रवार को दो हजार से अधिक नौजवानों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लिया। जिसमें 500 लोग क्वालीफाई कर पाए।
सेना भर्ती बोर्ड पिथौरागढ़ के कर्नल एके सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बनबसा-कमलपथ में सैनिक जीडी (जनरल ड्यूटी), लिपिक, स्टोर कीपर, सैनिक वस्तुकार की भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई।
शारीरिक परीक्षण में दौड़, बीम, लंबी कूद आदि की परीक्षा हुई। दो हजार अभ्यर्थियों में से 1500 असफल रहे। बताया गया कि युवाओं को सबसे ज्यादा दिक्कत छाती की कम चौड़ाई और छाती फुलाने में आई।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों के लिए छाती 77 सेमी और फुलाने पर 82 सेमी होनी चाहिए। इसी तरह वजन न्यूनतम 48 किग्रा होना चाहिए। लंबाई अलग-अलग पदों के लिए 157 सेमी से 166 सेमी तक होना चाहिए। भर्ती प्रक्रिया 14 नवंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
इसके साथ गोपेश्वर में पुलिस मैदान में पुलिस भर्ती प्रक्रिया चल रही है। जिसमें युवा बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।