{"_id":"98423fd64f8a4001f3881046fb407056","slug":"army-recruitment-in-almora-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्तीः अल्मोड़ा के युवकों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्तीः अल्मोड़ा के युवकों ने दिखाया दम
अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
Updated Mon, 10 Nov 2014 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना में भर्ती के लिए रविवार को अल्मोड़ा जिले के 5700 युवक दौड़े। इनमें से 700 युवक दौड़ में सफल हुए। सोमवार को नैनीताल जिले के युवकों की भर्ती होगी।
विज्ञापन
कुमाऊं क्षेत्र के युवकों के लिए आयोजित भर्ती रैली में रविवार को अल्मोड़ा जिले के युवकों की भर्ती हुई।
13 नवंबर को मेडिकल
सैनिक जीडी, गोरखा व सिख सैनिक जीडी, सैनिक वास्तुकार, लिपिक, स्टोरकीपर और टेक्निकल पदों के लिए भर्ती में अल्मोड़ा जिले के 5700 युवकों ने दौड़ में प्रतिभाग किया जिसमें 700 युवक सफल हुए हैं।
विज्ञापन
अल्मोड़ा बीआरओ के भर्ती अधिकारी कर्नल वी. सुंदरेश ने बताया कि युवकों के डाक्यूमेंट (शैक्षिक और अन्य सभी बायोडाटा) के अलावा शारीरिक परीक्षण किया जा रहा है। फाइनल मेडिकल चेकअप 13 नवंबर को अल्मोड़ा में होगा।
विज्ञापन
नर्सिंग असिस्टेंट की भर्ती सोमवार को
सेना भर्ती मेले में सोमवार को जीडी और अन्य पदों के अलावा नर्सिंग असिस्टेंट की भर्ती भी होगी। भर्ती अधिकारी कर्नल वी. सुंदरेश ने बताया कि नर्सिंग असिस्टेंट की भर्ती में समूचे उत्तराखंड के पात्र युवक हिस्सा ले सकते हैं।